श्रीमती फूलीदेवी अंशुल बोहरा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने गुरुजनों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उन्हें पेन भेंट किए, आशीर्वाद प्राप्त किया और उनके मार्गदर्शन में जीवन में आगे बढ़ने का संकल्प लिया। पूरे विद्यालय परिसर में गुरु-शिष्य परंपरा की गरिमा और उत्साहपूर्ण वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने गुरु के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन को सही दिशा भी प्रदान करते हैं। शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को अनुशासन, संस्कार, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को अपनाकर उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संदेश दिया।

इसी अवसर पर राज्य सरकार के "हरियालो राजस्थान" अभियान के तहत विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण और नियमित देखभाल का सामूहिक संकल्प लिया।

कार्यक्रम में पीईईओ मांगीलाल तेली ने विद्यार्थियों से गुरु के प्रति सम्मान बनाए रखने तथा प्रकृति संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य राजकुमार लक्षकार ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुरु का मार्गदर्शन जीवन को सफल बनाने की सबसे बड़ी शक्ति है।

कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य शंकरलाल लोहार, अशोक शर्मा, लीना पालीवाल, प्रकाश झाला सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कार्मिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अध्यापक प्रदीप गुर्जर ने किया। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में गुरु सम्मान और पर्यावरण संरक्षण का संदेश एक साथ प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया गया।

Bharat Kumar Rajak, Rajsamand

Bharat Kumar Rajak, Rajsamand

नाम: भरत कुमार रजक

वर्तमान पद: संवाददाता (प्रातः काल)

कार्यक्षेत्र: केलवा (राजसमंद, राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): शिक्षा, सोशल एक्टिविटी (सामाजिक गतिविधियां) और एजुकेशन

अनुभव: 12 वर्ष

परिचय 

भरत कुमार रजक 'प्रातः काल' समाचार पत्र में संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं। उनका मुख्य कार्यक्षेत्र केलवा है। वह नियमित रूप से शिक्षा (एजुकेशन), शैक्षणिक व्यवस्थाओं, स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक गतिविधियों (सोशल एक्टिविटी) से जुड़े विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

भरत कुमार रजक को मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में 12 वर्षों का लंबा अनुभव है। पिछले एक दशक से अधिक समय से वह क्षेत्र की खबरों और जनहित के मुद्दों को लगातार कवर कर रहे हैं।

Next Story