आमेट। तहसील क्षेत्र के ग्राम गुगली के ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ से मुलाकात कर गांव से जुड़े एक मामले में न्याय दिलाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि कुछ समय पूर्व गांव में संदिग्ध गतिविधियां करते हुए तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हो रही संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए सतर्कता बरतते हुए उन्हें पकड़ा गया और पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की जानकारी भी दी गई थी।

सुरक्षा के बदले मिला मुकदमा: ग्रामीणों के आरोप

ग्रामीणों का आरोप है कि बाद में उन युवकों द्वारा गांव के कुछ लोगों के खिलाफ अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 के तहत झूठा मामला दर्ज करवा दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि "उन्होंने केवल गांव की सुरक्षा के लिए युवकों को पकड़कर पुलिस को सौंपा था, इसके बावजूद उन पर मामला दर्ज किया जाना गलत है।" ग्रामीणों ने विधायक राठौड़ से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर उचित कार्रवाई करने की मांग की।

विधायक ने दिया उचित कार्रवाई का आश्वासन

विधायक ने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से बात कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान हेमंत सिंह, मनोहर सिंह, केशर सिंह, खुमान सिंह, फतेह सिंह, दशरथ सिंह, लाल सिंह, गणपत सिंह, प्रताप सिंह, दलपत सिंह, शोभाग्य सिंह, शंभु सिंह, नाथु बलाई, राम सिंह, मोडीराम बलाई, नारायण सिंह, शंकरराम बलाई, बसंत सिंह, निर्मल ढोली, हरीराम प्रजापत, देवी सिंह, जीतलमल प्रजापत, अभय सिंह, हरीश प्रजापत, जसवंत सिंह, रमेश प्रजापत, भोपाल सिंह, हीरालाल, राजेंद्र सिंह, सोहन प्रजापत, उदय सिंह, जगदीप सिंह, भगवान सिंह, हरिओम सिंह, भरत सिंह, गुलाब सिंह, दिनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story