आमेट स्थित राउमावि माद के लिए नए विद्यालय भवन के निर्माण की शुरुआत के रूप में आज दोपहर भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भीम विधायक श्री हरिसिंह रावत के निर्देशन में मलमास शुरू होने से पूर्व आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रशासक एवं भाजपा ग्रामीण मंडल ब्लॉक देवगढ़ अध्यक्ष श्री अर्जुन सिंह राठौड़ ने इस अवसर पर शिरकत की। नए विद्यालय भवन का अनुमानित निर्माण लागत 1.11 करोड़ रुपए है।

इस अवसर पर पीओ देवीलाल खटीक, पृथ्वी सिंह बल्ला, जय सिंह बल्ला, कल्याण सिंह रावत, दीप सिंह रावत, भंवर सिंह रावत, नंदा सिंह रावत, हमेर जी गुर्जर, बालूजी सेन, खुमा राम सालवी, रूपाराम सालवी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे। साथ ही व्याख्याता महावीर प्रसाद, शिक्षक धर्मपाल, बृज मोहन गुर्जर, दयालाल लखारा, दुष्यंत कुमार बैरवा, उम्मेद सिंह शेखावत, रामलाल सुथार, प्रेम सागर बुनकर, सुरेंद्र कुमार और ओम प्रकाश सुथार तथा सभी विद्यार्थी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

भूमि पूजन विधि के अनुसार पंडित परसराम पालीवाल ने मंत्रोच्चारण के साथ सभी धार्मिक अनुष्ठान संपन्न करवाए। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को गुड़ और धनिया बांटकर मुंह मीठा करवाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल नए विद्यालय भवन का शुभारंभ करना था, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में स्थानीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण पहल को भी स्थापित करना था।

भविष्य में इस भवन के निर्माण से क्षेत्र के छात्रों को बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और शिक्षा के क्षेत्र में एक नई दिशा स्थापित होगी।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story