राजसमंद में मंगलवार का दिन अध्यात्म, श्रद्धा और सामाजिक सौहार्द के अद्भुत संगम के रूप में याद किया जाएगा, जब जैन श्वेतांबर तेरापंथ के 11वें आचार्य प्रभु महाश्रमण जी ने भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मानसिंह बाहरठ के निज कार्यालय पर पधारकर आध्यात्मिक आशीर्वाद प्रदान किया। उनके आगमन के साथ ही वातावरण में श्रद्धा की सुगंध और धर्मभाव की मधुर अनुभूति फैल गई।

आचार्य महाश्रमण जी ने बाहरठ के कार्यालय में पगलिए कर मंगलपाठ किया, जिसका प्रभाव उपस्थित जनसमूह पर गहन रूप से दिखाई दिया। मंगलपाठ के दौरान छाई आध्यात्मिक ऊर्जा ने पूरे परिसर को शांतिमय और सकारात्मक स्पंदनों से भर दिया। बड़ी संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और श्रद्धालुओं ने आचार्य श्री के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला प्रवक्ता नरबदा शंकर पालीवाल, प्रदीप खत्री, धीरज पुरोहित, कमलेश कोठारी, हिम्मत मेहता, विनोद जोशी, भेरूलाल नंदवाना सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने आचार्य श्री के समक्ष विनम्रतापूर्वक उपस्थित होकर उनके उपदेशों और आशीर्वाद को आत्मसात किया।

आचार्य महाश्रमण जी के सान्निध्य में आयोजित यह क्षण राजसमंद के सामाजिक और धार्मिक जीवन में एक विशेष अध्याय जोड़ गया, जिसने न केवल आध्यात्मिक चेतना को प्रज्वलित किया बल्कि जनमानस में सद्भाव और सकारात्मकता का संचार भी किया।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story