भीलवाड़ा। गांधी मजदूर सेवालय में "जन चेतना जन अधिकार संस्था भीलवाड़ा" के बैनर तले एक भव्य स्वागत और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मिडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवकुमार कौशिक और भीलवाड़ा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उम्मेदसिंह राठौड़ एवं उनकी कार्यकारिणी का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर सम्मानित अतिथियों को फूल माला पहनाकर, मेवाड़ी पाग धारण कर और मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई दी गई। कार्यक्रम का संचालन और स्वागत "जन चेतना जन अधिकार संस्था भीलवाड़ा" के अध्यक्ष महेश सोनी, सचिव ईश्वर खोईवाल, संरक्षक राम गोपाल पुरोहित और दुर्गेश शर्मा के नेतृत्व में किया गया।

सम्मान समारोह में मिडिया और विधिक क्षेत्र के अनेक प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। उपाध्यक्ष महिपाल सिंह, महासचिव पंकज दाधीच, पुस्तकालय सचिव प्रताप तेली, कोषाध्यक्ष रवि गोरानी, सहसचिव आदित्य सिंह चौहान, बार काउंसिल ऑफ इंडिया को-चेयरमैन सुरेश श्रीमाली, रघुनंदन सिंह कानावत लोक अभियोजक, नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष कैलाश व्यास, एडवोकेट अशोक जैन, पूर्व सभापति मधु जाजू, युवा नेता अविचल व्यास, पवन पंवार, अंकित शर्मा, पूर्व पार्षद ज्ञानमल खटीक, इंटक अध्यक्ष दीपक व्यास, हरक चंद कोठारी, आशीष राजस्थला, रामदयाल बलाई, अनिल भण्डिया, अंकित शर्मा, सेवादल अध्यक्ष योगेश सोनी, महामंत्री कुंदन शर्मा, सचिव निशांत दूत, एडवोकेट फारूक मंसूरी, एडवोकेट प्रकाश चन्द्र ओझा, युवा नेता मोहसिन, पूर्व सरपंच सुभाष झंवर, हरफुल जाट दीपक पुरोहित, दुर्गेश पानेरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

इस भव्य समारोह ने न केवल भीलवाड़ा के मीडिया और विधिक समुदाय के बीच समन्वय और भाईचारे को मजबूत किया, बल्कि जन चेतना और नागरिक अधिकारों के क्षेत्र में सक्रिय संगठनों की महत्ता को भी उजागर किया। इस प्रकार के आयोजनों से शहर में सामाजिक जागरूकता और पेशेवर समुदायों के बीच सहयोग को बढ़ावा मिलता है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story