राजसमंद (आमेट) – अखिल भारतीय पालीवाल समाज 44 श्रेणी संस्था, मेवाड़ शाखा द्वारा आयोजित एकादशी खेलकूद प्रतियोगिता महाकुंभ का आज भव्य समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजित समापन समारोह एवं पारितोषिक वितरण कार्यक्रम ने खेल प्रेमियों और समाज जनों का उत्साह चरम पर पहुँचाया।

पालीवाल समाज 44 श्रेणी के मीडिया प्रभारी किशन पालीवाल (आमेट) ने बताया कि समारोह में पालीवाल समाज 44 श्रेणी मेवाड़ के अध्यक्ष शंकरलाल पुरोहित (बड़ा भानुजा) ने अध्यक्षता की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में समाज के उपाध्यक्ष लहरी लाल दवे (बामन टुकड़ा) और महामंत्री सेवाराम बागोरा (सुदरचा) उपस्थित थे। विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर पुरोहित (चंदू भैया बड़ा भानुजा) के साथ-साथ भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जगदीश पालीवाल और भाजपा नाथद्वारा मंडल अध्यक्ष हरदयाल सिंह चौहान ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

समारोह में सभी चौखलौ से पधारे हुए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्री, संरक्षक बंधु एवं अन्य मेहमानों का उथनोल चौखला अध्यक्ष गोटू भाई जगदीश पालीवाल और जीवराज बामणिया, प्यारेलाल जोशी व चोखला एवं ग्रामीण इकाई द्वारा तिलक और अभिनंदन के साथ स्वागत किया गया।

खेलकूद प्रतियोगिता के परिणाम भी शानदार रहे। कबड्डी में धायला टीम विजेता रही, जबकि उपविजेता टीम उथनोल रही। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में वागोल टीम विजेता रही और जोशीयो की मादडी टीम उपविजेता रही। वॉलीबॉल शूटिंग में खटामला टीम विजेता रही, जबकि बामन टुकड़ा टीम उपविजेता रही। महिला वर्ग कबड्डी में धायला टीम ने लगातार चौथी बार जीत दर्ज की। सभी विजेता टीमों को प्रशंसा पत्र, ट्रॉफी और मोमेंटो प्रदान किए गए।

समाज द्वारा उथनोल चौखला और नवयुवक मंडल द्वारा प्रतियोगिता में सुचारू व्यवस्था बनाए रखने के प्रयासों की सराहना की गई। इसके अलावा, इंदौर पालीवाल समाज 44 श्रेणी के अध्यक्ष भूरालाल, कोषाध्यक्ष शिवलाल और विजय शंकर को भी हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। खेल मंत्री भगवती लाल पालीवाल ने आगामी 2026 के टूर्नामेंट के आयोजन की जानकारी दी, जिसे आमेट चौखला में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए खेल ध्वज की जिम्मेदारी आमेट चौखला की कार्यकारिणी को सौंपी गई है।

इस आयोजन में पालीवाल समाज के सभी चौखलौ से आए पालीवाल बंधु, महिला मंडल, बालक और बालिकाओं सहित समाज के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। यह कार्यक्रम पालीवाल समाज की खेलकूद और सामाजिक एकता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है और आगामी खेल आयोजनों के लिए नए उत्साह की नींव रखता है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story