राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टीकड में 13 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरण
सत्र 2025-26 की छात्राओं को पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह चुंडावत की उपस्थिति में साइकिलें प्रदान कर शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया गया।

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टीकड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि सुरेंद्र सिंह चुंडावत और अन्य गणमान्य व्यक्ति छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें भेंट करते हुए।
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय टीकड में छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निःशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सत्र 2025-26 में अध्ययनरत 13 बालिकाओं को साइकिलें प्रदान की गईं।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच सुरेंद्र सिंह चुंडावत रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में कमला देवी रामलाल सुथार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य रामचरण सिंह चुंडावत ने की। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में साइकिल वितरण के माध्यम से छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर गोवर्धन लाल, अनिल कुमार राजपूत, राजाराम भादू, विनोद आमेटा, किशन सिंह सोलंकी, भगवान लाल भील, नरेश कुमार तिवारी, शारीरिक शिक्षक बद्रीलाल जाट एवं अभिभावक पार्वती देवी, दयानंद शर्मा, सुखदेव शर्मा, नारायण लाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी और उन्हें निरंतर अध्ययन के लिए प्रेरित किया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
