आमेट पंचायत समिति के नजदीक राजकीय प्राथमिक विद्यालय वनवेरिया, ग्राम पंचायत आगरिया में कक्षा 1 से 5 तक के समस्त छात्राओं को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। ठाकुर साहब ठाकुर विक्रम सिंह राठौड़, प्रबोधक राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोटडी की प्रेरणा से भामाशाह भेरूलाल रेबारी निवासी कोटडी ने विद्यार्थियों को स्कूल बैग, पेंसिल, पेन, कॉपी, बोतल आदि सामग्री उपलब्ध कराई।

शिक्षण सामग्री प्राप्त करने के बाद समस्त बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर संस्था प्रधान मीना कनवाडीया ने भामाशाह भेरूलाल रेबारी एवं ठाकुर विक्रम सिंह राठौड़ का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान सीमा बुनकर, हेमी बाई रावत, राजू सिंह, रूप सिंह, लाल सिंह सहित वनवेरिया के ग्रामवासी उपस्थित रहे। शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को पढ़ाई से जुड़ी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story