राज्य सरकार की पहल के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ढेलाणा में कक्षा नवीं की छात्राओं को साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 14 बालिकाओं को साइकिलें प्रदान की गईं। साइकिल प्राप्त करते ही बालिकाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बन गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य संजू शर्मा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजक मुकेश कुमार गुगड ने आयोजन का संचालन किया, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विजय सिंह मौजूद रहे। साइकिल वितरण प्रभारी मुकेश कुमार गूगड और जगदीश सिंह चुंडावत के मार्गदर्शन में बालिकाओं को साइकिलें वितरित की गईं।

इस अवसर पर गजराज सिंह चारण, विजय सिंह, नारायण लाल रेगर, चुन्नीलाल रेगर, राजू पावण्डा और गिरिराज प्रजापत सहित अन्य शिक्षकों की गरिमामय उपस्थिति रही। साइकिल प्राप्त करने वाली बालिकाओं में गुड़िया कुमावत, जमुना कंवर, कंचन कुमावत, खुशबू कुमावत, खुशी कंवर, कृष्णा कुमावत, ममता कंवर, ममता गुर्जर, ममता कुमावत, नव्या कुमावत, पूनम वसीटा, राधा कुमावत, रीना कुमावत और सीमा कुमावत शामिल रहीं।

साइकिल मिलने पर सभी बालिकाओं ने प्रसन्नता व्यक्त की। साइकिलें लेते समय उनके चेहरों पर साफ झलकती खुशी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। इस संबंध में जानकारी कार्यवाहक प्रधानाचार्य संजू शर्मा ने दी। यह पहल बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने और उनके विद्यालय आने-जाने को सुगम बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story