राजकीय महाविद्यालय खमनोर में स्नातक पाठ्यक्रम के प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश हेतु आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय प्रशासन ने ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 मई निर्धारित की गई है।

महाविद्यालय में विद्यार्थियों के लिए गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल, इतिहास, अंग्रेजी साहित्य और हिंदी साहित्य सहित विभिन्न विषयों में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध है। क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रवेश प्रक्रिया को ऑनलाइन माध्यम से संचालित किया जा रहा है।

महाविद्यालय में राज्य सरकार से जुड़ी विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ भी विद्यार्थियों को प्रदान किया जाएगा। इनमें देवनारायण स्कूटी योजना, काली बाई भील स्कूटी योजना तथा मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा योजना सहित अन्य सभी छात्रवृत्ति योजनाएं सम्मिलित हैं। इससे आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभावान विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है, ताकि प्रवेश से वंचित होने की स्थिति न बने।

Vinod Paliwal, Rajsamand

Vinod Paliwal, Rajsamand

नाम: विनोद पालीवाल

वर्तमान पद: संवाददाता (खमनोर, नाथद्वारा), अध्यक्ष (हल्दीघाटी प्रेस क्लब)

कार्यक्षेत्र: खमनोर , हल्दीघाटी, तहसील खमनोर, जिला राजसमंद (राजस्थान)

बीट : राजनीति, स्वास्थ्य, और प्रशासन

विशेष कवरेज: जन समस्याएं, सरकारी योजनाएं, और भ्रष्टाचार से जुड़ी प्रशासनिक जांच

परिचय

विनोद पालीवाल राजस्थान के राजसमंद जिले के अंतर्गत आने वाले खमनोर और नाथद्वारा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, साथ ही वह हल्दीघाटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद का दायित्व भी संभाल रहे हैं। विनोद पालीवाल मुख्य रूप से क्षेत्र की राजनीति, स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। स्थानीय जन समस्याओं को उठाना, सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत दिखाना और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग करना उनकी कार्यशैली का मुख्य हिस्सा है।

पत्रकारिता का अनुभव
विनोद पालीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वह सन 2000 से लगातार नियमित रूप से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर क्षेत्र में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • कला स्नातक (B.A.)
  • कला स्नातकोत्तर - लोक प्रशासन (M.A. in Public Administration / लोक प्रशासन)

Next Story