आमेट। आमेट बीएलओ संघ के अध्यक्ष गोपाल साहू ने अपने निष्ठावान और समर्पित प्रयास से रिकॉर्ड 1253 मतदाताओं का सत्यापन कार्य मात्र 12 दिनों में पूरा कर तहसील क्षेत्र में एक मिसाल कायम की। इस कार्य को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है कि किस प्रकार एक बीएलओ ने व्यक्तिगत कठिनाइयों के बावजूद जिम्मेदारी निभाते हुए अपनी टीम के सहयोग से महत्वपूर्ण लक्ष्य हासिल किया।

कार्य की शुरुआत में, प्रथम दिन की समीक्षा में जिला कलेक्टर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गोपाल साहू का नाम लेते हुए कहा कि उन्होंने केवल एक मतदाता का सत्यापन किया है, जो निराशाजनक प्रतीत हुआ। उस समय गोपाल साहू पारिवारिक कारणों से कार्य में पूरी तरह सक्रिय नहीं हो पाए थे।

हालांकि, इस आलोचना को उन्होंने सकारात्मक रूप में लिया और सुपरवाइजर गजेंद्र वर्मा के मार्गदर्शन में दिन-रात मेहनत करते हुए अपने निर्धारित लक्ष्य को हासिल किया। अपने दल के सदस्य महेंद्र प्रजापत और आसिफ के साथ, गोपाल साहू ने कार्य की पूर्णता तक सेलागुडा ग्राम पंचायत के अटल सेवा केंद्र में अस्थाई निवास बनाकर पूरी टीम भावना के साथ कार्य किया।

यह प्रयास न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह ग्रामीण क्षेत्र में निर्वाचन प्रक्रिया की विश्वसनीयता और पारदर्शिता को भी बढ़ावा देता है। गोपाल साहू का समर्पण यह दिखाता है कि व्यक्तिगत कठिनाइयों के बावजूद यदि ईमानदारी और लगन से कार्य किया जाए, तो बड़े लक्ष्यों की प्राप्ति संभव है।

इस उपलब्धि ने न केवल आमेट क्षेत्र में बीएलओ कार्य की गुणवत्ता को नई ऊंचाई दी है, बल्कि अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story