ग्राम पंचायत घोसुंडी के अंतर्गत किशनपुरिया नदी के समीप स्थित सरकारी कुएं एवं सार्वजनिक भूमि पर लंबे समय से अतिक्रमण होने और गंदगी फैले रहने से क्षेत्र के लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी एवं वार्ड पंच पूर्व प्रेम सिंह सिसोदिया ने आरोप लगाया है कि उनके मकान के बाहर तथा सरकारी कुएं के आसपास अनाधिकृत कब्जा कर रखा गया है, जिससे क्षेत्र की व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

प्रेम सिंह सिसोदिया ने बताया कि उक्त सरकारी कुएं से क्षेत्र में पानी की सप्लाई भी होती है, लेकिन उसके आसपास गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इसके साथ ही वहां बड़े-बड़े अंग्रेजी बबूल उग आए हैं, जिससे जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा लगातार बना हुआ है। उन्होंने कहा कि आए दिन सर्प, बिच्छू एवं अन्य विषैले जीव मकानों तक पहुंच रहे हैं, जिससे कभी भी अप्रिय घटना होने की आशंका बनी रहती है।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में ग्राम पंचायत को कई बार मौखिक एवं लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है। इसके अलावा ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन आज तक न तो अतिक्रमण हटाया गया और न ही सफाई व्यवस्था में कोई सुधार किया गया।

प्रेम सिंह सिसोदिया ने प्रशासन से मांग की है कि सार्वजनिक भूमि एवं सरकारी कुएं के आसपास से अतिक्रमण हटाया जाए, गंदगी की तत्काल सफाई करवाई जाए तथा अंग्रेजी बबूल को हटाकर क्षेत्र को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके और किसी संभावित दुर्घटना से बचाव हो सके। क्षेत्र में लंबे समय से लंबित इस समस्या के समाधान की मांग अब स्थानीय लोगों के लिए प्रमुख मुद्दा बन गई है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story