अखिल भारतीय धनगर मेवाड़ा गाडरी समाज की ब्लॉक स्तरीय बैठक 10 अप्रैल 2026 शुक्रवार को प्रातः 11.00 बजे रेलमगरा स्थित चामुण्डा माता मंदिर प्रांगण में गाडरी समाज विकास संस्था राजसमन्द के जिलाध्यक्ष किशन लाल गाडरी खेमाखेडा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष किशन लाल गाडरी खेमाखेडा ने बताया कि बैठक में रेलमगरा तहसील के आस-पास के विभिन्न चौखलों के समाज के पंच पटेल और युवा मौजुद रहे।

समाज सुधार और छात्रावास निर्माण का संकल्प

बैठक में विभिन्न समाज सुधार के महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये व जिला स्तरीय छात्रावास भवन निर्माण के लिये भूमि आवंटन कराना जिससे समाज में गरीब/असहाय परिवार के बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त हो सके एवं राजसमन्द जिले के सभी चौखलों एवं समाज के भामाशाहों से सहयोग राशि एकत्रित करने का भी निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष ने समाज के विकास हेतु एकजुटता पर बल दिया।

कुरीतियों के उन्मूलन और आरक्षण पर चर्चा

आने वाले दिनों में जिला स्तरीय सामूहिक विवाह आयोजित करवाने का भी विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ ही समाज को घुमन्तु, अर्द्धघुमन्तु जाति में जोड़ने के लिये राज्य सरकार को मुख्यमंत्री के नाम से जिला कलक्टर को एक ज्ञापन दिया जायेगा। इस तरह समाज में विभिन्न कुरीतियों को भी बन्द करने का निर्णय लिया गया। बैठक में समाज में नशा मुक्ति पर भी विशेष जोर दिया गया। "मृत्यु भोज में एक मिठाई व कपड़ा प्रथा को भी सीमित करने का निर्णय लिया गया।"

प्रतिभा सम्मान समारोह और आगामी भव्य आयोजन

आने वाले दिनों में 31 मई 2026 को अहिल्या बाई होल्कर की जयन्ती पर व समाज के छात्र-छात्रा 10वीं बोर्ड व 12वीं बोर्ड में 70 प्रतिशत से ज्यादा अंक पाने वाले को जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह के अन्तर्गत सम्मानित किया जाएगा एवं सरकारी नौकरी में चयनित हुए समाज बन्धुओं को भी सम्मानित किया जाएगा व गाडरी समाज का द्वितीय अधिवेशन का भी विचार-विमर्श किया गया। आगामी दिनों में संत श्री अमरा भगत जी की जयन्ती जन्माष्टमी 4 सितंबर 2026 को विशाल रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता (कबड्डी, वॉलीबाल, क्रिकेट) दो दिवसीय आयोजित करने का भी विचार-विमर्श किया गया। इस तरह समाज सुधार के विभिन्न विषयों पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया।

उपस्थित गणमान्य जन और आभार

इस अवसर पर पुर्व जिलाध्यक्ष नानालाल गाडरी राजपुरा, संस्था सचिव कालुलाल गाडरी कोठारिया, संस्था संरक्षक रूपलाल गाडरी मउ, अमरचन्द गाडरी पिपली डोडियान, खेमराज गाडरी खेडिया, सोहन लाल गाडरी पिपली अहिरान, शंकर लाल गाडरी सांसेरा, रामलाल गाडरी कुरज, रंगलाल गाडरी गांगास, अमरचन्द गाडरी मन्दारा, देवीलाल गाडरी भुरवाडा, सोहन लाल गाडरी एमडी, हरिराम गाडरी बनेड़िया, माधवलाल गाडरी राजपुरा खेड़ा, देवकिशन गाडरी एमडी, लेहरूलाल गाडरी मन्दारा, देवीलाल गाडरी पछमता, शंकर लाल गाडरी दिल्ली, कन्हैयालाल गाडरी खडबामनियां, सोहन लाल गाडरी पिपली डोडियान, हिरालाल गाडरी बनेड़िया, माधुलाल गाडरी माता जी का खेडा, उदयलाल गाडरी राजपुरा, त्रिलोक गाडरी बनेडिया, लादूलाल गाडरी बनेड़िया, नारायण गाडरी टीलाखेडा, शंकर गाडरी लक्ष्मीपुरा, चम्पालाल गाडरी रेलमगरा, बंशीलाल गाडरी पिपली डोडियान, मुकेश गाडरी पनोतिया, माधव लाल गाडरी रेलमगरा, लादूलाल गाडरी रेलमगरा, देवीलाल गाडरी रेलमगरा, रूपलाल गाडरी राजनगर, वगताराम गाडरी धोइन्दा, बालकृष्ण गाडरी गंगरार, हिरालाल गाडरी बनेडिया आदि के साथ समाज के कई गणमान्य युवा मौजुद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन सोहन लाल गाडरी एमडी ने किया व अंत में आभार नानालाल गाडरी राजपुरा ने व्यक्त किया।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story