बालिका शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, आमेट में कक्षा 9 की छात्राओं को राज्य सरकार की योजना अंतर्गत निशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य ज्योति जीनगर द्वारा अतिथियों के स्वागत एवं अभिनंदन के साथ हुई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री रमण कंसारा उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम खटीक एवं पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी माद के देवी लाल खटीक मौजूद रहे। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की यह योजना बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के साथ उनके भविष्य को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

प्रधानाचार्य ज्योति जीनगर ने साइकिल की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इससे दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को विद्यालय पहुंचने में सुविधा होगी, जिससे उनकी उपस्थिति में वृद्धि होगी और पढ़ाई में निरंतरता बनी रहेगी। उन्होंने छात्राओं को नियमित अध्ययन एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

साइकिल वितरण के दौरान बालिकाओं के चेहरों पर खुशी स्पष्ट रूप से झलक रही थी। छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने इस पहल के लिए सरकार और विद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

इस अवसर पर सीमा पांडे, रविकांत शर्मा, राजेंद्र कुमावत, दशरथ मीणा, डॉ. मीना अटल, रवि खटीक, छोटूराम जाट, दीपक खटीक, दुर्गा खटीक, निधि बटवाल सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय स्टाफ द्वारा किया गया तथा अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। यह पहल बालिका शिक्षा को प्रोत्साहन देने के साथ ही उनकी नियमित उपस्थिति और शैक्षणिक निरंतरता सुनिश्चित करने की दिशा में प्रभावी कदम साबित हो रही है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story