राजसमंद जिले के नाथद्वारा में प्रभु श्रीनाथजी के दर्शन के दौरान पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मंगला झांकी के दर्शन करते समय उन्हें घबराहट महसूस हुई, जिसके बाद मंदिर परिसर में ही तत्काल उन्हें ऑक्सीजन दी गई। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से उन्हें श्री गोवर्धन राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की विशेष टीम ने उनकी जांच और उपचार किया।

जानकारी के अनुसार, जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी के साथ राजसमंद जिला दौरे पर थे। इसी दौरान वे सुबह 5:30 बजे नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर पहुंचे और 5:45 बजे प्रभु श्रीनाथजी की मंगला झांकी के दर्शन किए। दर्शन के बाद सुबह करीब 7 बजे मंदिर की परंपरा के अनुसार मंदिर के तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित और मंदिर के सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्हें उपरना ओढ़ाया गया और प्रसाद भेंट किया गया।

स्वागत कार्यक्रम के दौरान अचानक जगदीप धनखड़ को घबराहट महसूस होने लगी। उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल कुर्सी पर बैठाया गया। तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में उन्हें ऑक्सीजन उपलब्ध कराई गई। इसके बाद एंबुलेंस से श्री गोवर्धन राजकीय जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती करवाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों की टीम ने उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जांच की और आवश्यक उपचार किया। इस दौरान उन्हें ऑक्सीजन सहित जरूरी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। उपचार के बाद जब उन्होंने स्वस्थ महसूस किया तो वे उदयपुर के लिए रवाना हो गए। अस्पताल से निकलने के बाद वे सीधे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचे।

नाथद्वारा में दर्शन के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। हालांकि, आवश्यक चिकित्सा सहायता मिलने और स्वस्थ महसूस करने के बाद उन्होंने उदयपुर के लिए अपनी यात्रा जारी रखी।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story