फिरोज शेख़ आमेट ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त, अल्पसंख्यक विभाग ने सौंपी जिम्मेदारी
जिलाध्यक्ष सत्तार शाह ने एम डी चोपदार की अनुशंसा पर जमीनी कार्यकर्ता फिरोज शेख़ को दी जिम्मेदारी, मुस्लिम समाज और युवा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल।

आमेट। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष सत्तार शाह ने अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष एम डी चोपदार की अनुशंसा पर नगर के युवा सामाजिक और मुस्लिम समाज के जमीनी स्तर के कार्यकर्ता मोहम्मद फिरोज़ शेख़ को अल्पसंख्यक विभाग का आमेट ब्लॉक अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इस नियुक्ति से मुस्लिम समाज के युवा वर्ग में उत्साह की लहर फैल गई है।
संगठन को मजबूत करने का संकल्प
कांग्रेस संगठन में आमेट ब्लॉक की नई जिम्मेदारी पाने पर प्रदेश व जिला अल्पसंख्यक विभाग का आभार प्रकट करते हुए नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद फिरोज़ शेख़ ने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट की हैं। शेख़ ने आशा जताई है कि — "संगठन द्वारा जो मुझे यह दायित्व सौंपा गया है, वह पूरी ईमानदारी, लगन व जिम्मेदारी के साथ निर्वहन कर आमेट ब्लॉक में पार्टी व संगठन को और अधिक मजबूत करने का प्रयास करूंगा।"
वरिष्ठ नेताओं और युवाओं ने जताया हर्ष
मोहम्मद फिरोज़ शेख़ को अल्पसंख्यक विभाग का आमेट ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र के प्रबुद्धजनों और युवाओं ने खुशी जाहिर की है। इधर शेख़ को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त होने पर आमेट नगरपालिका के निर्वतमान अध्यक्ष कैलाश मेवाड़ा, निर्वतमान नगरपालिका उपाध्यक्ष हाजी मीरू खांन मंसुरी, सुन्नत जमाअत आमेट के पूर्व सदर जहूर हुसैन शोरघर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष रतनलाल तेली एवं मुस्लिम महासभा के प्रखर नेता जाफर खांन फौजदार ने बधाई दी।
इसके साथ ही फारूक शाह, ईलाहीबक्ष कुरैशी, सिराज शेख, पूर्व पार्षद व अधिवक्ता प्रदीप सिंह राठौड़, मनोहर लाल खटीक, सुरेश सिंह खिंची, अल्ताफ खांन पठान, टीपू सुल्तान खांन, सादीक खांन पठान, ताहीर शौरघर, अस्लम उस्ता, इमरान शाह, सलीम शौरघर, अशरद हुसैन शेख, आदिल कुरैशी, प्रकाश खटीक, हरिश रैबारी, ललित लौहार तथा पंकज टेलर आदि बड़े बुजुर्गों एवं युवाओं ने शेख़ की नियुक्ति पर उत्साह और समर्थन व्यक्त किया है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
