राजसमंद ज़िले के प्रभारी बने फिरोज़ खान अब्बासी, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने सौंपी नई जिम्मेदारी
राजसमंद ज़िले के प्रभारी बनाए गए फिरोज़ खान अब्बासी को कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने नई जिम्मेदारी सौंपी। जानिए नियुक्ति और संगठन की अहम जानकारी।

तस्वीर में राजसमंद कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त प्रभारी फिरोज़ खान अब्बासी चश्मा और सफेद कमीज पहने हुए सीधे कैमरे की ओर देखते नजर आ रहे हैं।
राज्यसभा सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एम.डी. चौपदार ने प्रदेश सचिव फिरोज़ खान अब्बासी को राजसमंद ज़िले का प्रभारी नियुक्त किया है।
जिलाध्यक्ष अब्दुल सत्तार शाह ने बताया कि फिरोज़ खान अब्बासी इससे पहले प्रतापगढ़ ज़िले के प्रभारी के रूप में अपनी जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। संगठन सृजन अभियान के दौरान उन्होंने जिलाध्यक्ष चयन की प्रक्रिया का सफल संचालन किया था।
उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) अल्पसंख्यक विभाग ने फिरोज़ खान अब्बासी को असम विधानसभा चुनाव में ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी भी सौंपी थी, जहां उन्होंने संगठन की ओर से निर्धारित दायित्वों का निर्वहन किया।
राजसमंद ज़िले का प्रभारी बनाए जाने पर राजसमंद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि फिरोज़ खान अब्बासी के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
