आमेट नगर स्थित सेठ तख्तमल कच्छारा राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में गुरुवार को सामाजिक सरोकार और शिक्षा के प्रति संवेदनशीलता का प्रेरक उदाहरण देखने को मिला। विद्यालय परिसर में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान भामाशाह परिवार द्वारा विद्यार्थियों को सर्दी से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से स्वेटर वितरित किए गए, जिससे विद्यालय का वातावरण सेवा, संवेदना और सहयोग की भावना से ओतप्रोत हो गया।

यह आयोजन दिवंगत सेठ तख्तमल कच्छारा की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र भामाशाह सेठ बाबूलाल कच्छारा एवं सेठ विनोद कच्छारा के सौजन्य से संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को स्वेटर प्रदान किए गए, जिससे ठंड के मौसम में उनकी सुरक्षा और नियमित शैक्षणिक गतिविधियों में सुविधा सुनिश्चित हो सके।

कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर लाल बाल्दी, मुख्य खंड शिक्षा अधिकारी नारायण सिंह राव, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामावतार मीना, संस्था प्रधान कालूराम सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। अतिथियों ने भामाशाह परिवार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास न केवल विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी देते हैं।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मनोहर लाल रेगर ने किया। अंत में विद्यालय परिवार ने भामाशाह परिवार का आभार व्यक्त करते हुए आशा जताई कि भविष्य में भी इस प्रकार के सहयोगात्मक प्रयास शिक्षा के क्षेत्र को और सशक्त बनाएंगे। यह आयोजन शिक्षा और सामाजिक उत्तरदायित्व के समन्वय का एक सशक्त उदाहरण बनकर उभरा।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story