आमेट। सोलहवें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ईएलसी अध्यक्ष एवं कार्यवाहक प्रधानाचार्य ढेलाणा को उपखंड स्तरीय सम्मान से नवाजा गया। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता शपथ आयोजन, जागरूकता गतिविधियों के व्यापक प्रचार-प्रसार और रचनात्मक अभियानों के माध्यम से जनजागरण को नई दिशा देने के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ढेलाणा के नेतृत्व में रंगोली, मेहंदी, पोस्टर, चार्ट व चित्रकला प्रतियोगिताओं के साथ-साथ रैलियों का आयोजन कर मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया गया। इन सतत प्रयासों ने क्षेत्र में लोकतांत्रिक सहभागिता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उपखंड स्तरीय सम्मान समारोह 25 जनवरी को महाराणा कुम्भा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, केलवाड़ा के सभागार में आयोजित हुआ। समारोह में उपखंड अधिकारी साक्षी पुरी, सीबीईओ कुंभलगढ़ नूतन प्रकाश जोशी तथा सीबीईओ आमेट नारायण सिंह राव ने अपने कर-कमलों से यह सम्मान प्रदान किया। प्रधानाचार्य राउमावि ढेलाणा के प्रतिनिधि के रूप में तेजस्विनी शाकद्वीपीय ने सम्मान ग्रहण किया।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार और शिक्षा विभाग ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक प्रेरक उपलब्धि बताया। कार्यक्रम संबंधी जानकारी प्रधानाचार्य संजू शर्मा ने साझा की, जिन्होंने मतदाता जागरूकता के प्रयासों की निरंतरता पर बल दिया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story