आमेट। आमेट नगर स्थित तुलसी अमृत विद्यापीठ माध्यमिक विद्यालय (हिंदी माध्यम) आमेट में पृथ्वी दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जहां विद्यार्थियों ने विविध गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थाप्रधान केवल चंद लववंशी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण, कविता पाठ सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 5 से कक्षा 10 तक के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपने पोस्टरों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ, वृक्षारोपण और स्वच्छता के महत्व को प्रभावी रूप से प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में निलेश शर्मा ने विद्यार्थियों को पृथ्वी दिवस के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह दिवस पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है। धर्मेश रेगर ने अपने संबोधन में कहा कि पृथ्वी को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी है और इसके लिए प्लास्टिक का कम उपयोग, जल संरक्षण तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण जैसे छोटे-छोटे प्रयास आवश्यक हैं।

निलेश शर्मा ने विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने और दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया। तकनीकी शिक्षक धर्मेश रेगर ने बच्चों को जीवन मूल्यों के साथ पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और निभाने की सीख दी।

इस अवसर पर शिक्षक राजु भोई, निलेश शर्मा, निशांत पालीवाल, धर्मेश रेगर तथा शिक्षिकाएं ममता लखारा, रेखा पालीवाल, निशा सुथार, नीता चौहान, नेहा पंवार, शुभदा शर्मा, शकुंतला पालीवाल, दीपिका सोनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन दीपिका सोनी द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में गुंजन सुथार, भूमिका, पंखुड़ी, सहबान, कृष्णा, गुंजन सोनी सहित अनेक विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी का स्पष्ट संदेश स्थापित किया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story