आमेट। नशामुक्त भारत अभियान की पांचवीं वर्षगांठ पर आमेट स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक प्रभावशाली कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को नशा न करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द्र प्रजापत और उप प्राचार्य बाबुलाल सालवी के निर्देशन में कार्यक्रम प्रभारी शिक्षक मुकेश वैष्णव ने छात्रों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के नशे से शरीर को होने वाली शारीरिक बीमारियों और मानसिक तनाव के उदाहरण देकर विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही उन्हें भारत और प्रदेश को नशामुक्त बनाने हेतु स्वयं, मित्र और परिवारजन को भी नशामुक्त करवाने की शपथ दिलाई गई। उप प्राचार्य बाबुलाल सालवी ने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

कार्यक्रम में प्राध्यापक मनोज कुमार शर्मा, नवल सिंह, मुकेश कुमार मीणा, भरत मेनारिया, नलिना चोरड़िया, कल्पना शर्मा, मीरा सैनी, पूजा शर्मा, चंचल दमामी और सुरभि छीपा सहित अनेक शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक मुकेश वैष्णव ने कुशलतापूर्वक किया।

इस आयोजन ने विद्यार्थियों में नशामुक्त जीवन के प्रति गंभीरता और जागरूकता बढ़ाने का काम किया। कार्यक्रम की सफलता से यह संदेश स्पष्ट हुआ कि शिक्षा संस्थान न केवल ज्ञान के केंद्र हैं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story