समिपवर्ती ग्राम पंचायत माद स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को नशा मुक्ति दिवस पूरे हर्षोल्लास, जागरूकता और जिम्मेदारी के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधन और विद्यार्थियों की उपस्थिति में हुई, जहां समाज को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त करने तथा नशा-मुक्त जीवन शैली अपनाने का संकल्प प्रमुख केंद्र में रहा।

कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य देवीलाल खटीक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नष्ट करता है, बल्कि परिवार, शिक्षा और भविष्य पर भी गंभीर प्रभाव डालता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और अपने परिवार के किसी भी सदस्य को नशे से बचाने की प्रेरणा देने का आह्वान किया।

व्याख्याता महावीर प्रसाद, शिक्षक दुष्यंत कुमार बैरवा और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक उम्मेद सिंह शेखावत ने भी नशा-मुक्त समाज के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जागरूकता का संदेश दिया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों, समाज में इसकी बढ़ती चुनौतियों और इसके खिलाफ मिलकर कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्टाफ को नशा न करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में ओम प्रकाश मीणा, रामलाल सुथार, रामचंद्र रैगर, खालिद मोहम्मद शेख, मिठू सिंह रावत, गेंहर कंवर, उगम कंवर सहित विद्यालय का पूरा स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद रहे।

नशा मुक्ति दिवस का यह आयोजन विद्यार्थियों में सकारात्मक ऊर्जा, सामाजिक जिम्मेदारी और स्वस्थ भविष्य के संकल्प को मजबूत करने वाला साबित हुआ।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story