मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय में डॉ विनीता पालीवाल प्रोफेसर चयन पर फतहनगर से उदयपुर तक खुशी की लहर
डॉ विनीता पालीवाल का मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के संस्कृत विभाग में प्रोफेसर पद पर चयन होने से पालीवाल समाज में खुशी का माहौल है। फतहनगर, नाथद्वारा और उदयपुर से उन्हें लगातार अभिनंदन एवं बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं।

तस्वीर में डॉ. विनीता पालीवाल राजस्थान लोक सेवा आयोग के साइनबोर्ड के सामने दस्तावेज़ हाथ में लेकर खड़ी हैं।
मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के संस्कृत विभाग में प्रतिभावान प्रोफेसर चयन के तहत डॉ विनीता पालीवाल के प्रोफेसर पद पर चयन होने से संपूर्ण पालीवाल समाज में खुशी का माहौल है। उनकी जन्मभूमि फतहनगर, ससुराल भूमि नाथद्वारा तथा कर्मभूमि उदयपुर में चयन पर बधाई और अभिनंदन संदेश भेजे गए।
खमनोर के प्रातःकाल संवाददाता के अनुसार, डॉ विनीता पालीवाल के व्याख्याता से प्रोफेसर पद तक पहुंचने पर समाज के लोगों ने इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उनके प्रोफेसर पद पर चयन को उच्च शिक्षा के क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना गया है।
समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ विनीता पालीवाल के प्रोफेसर बनने से उच्च शिक्षा के उत्थान को नई दिशा मिलेगी। उनके चयन पर विभिन्न क्षेत्रों से लगातार अभिनंदन और बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं।

Vinod Paliwal, Rajsamand
नाम: विनोद पालीवाल
वर्तमान पद: संवाददाता (खमनोर, नाथद्वारा), अध्यक्ष (हल्दीघाटी प्रेस क्लब)
कार्यक्षेत्र: खमनोर , हल्दीघाटी, तहसील खमनोर, जिला राजसमंद (राजस्थान)
बीट : राजनीति, स्वास्थ्य, और प्रशासन
विशेष कवरेज: जन समस्याएं, सरकारी योजनाएं, और भ्रष्टाचार से जुड़ी प्रशासनिक जांच
परिचय
विनोद पालीवाल राजस्थान के राजसमंद जिले के अंतर्गत आने वाले खमनोर और नाथद्वारा क्षेत्र के एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के संवाददाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, साथ ही वह हल्दीघाटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद का दायित्व भी संभाल रहे हैं। विनोद पालीवाल मुख्य रूप से क्षेत्र की राजनीति, स्वास्थ्य व्यवस्था और प्रशासनिक गतिविधियों को कवर करते हैं। स्थानीय जन समस्याओं को उठाना, सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत दिखाना और प्रशासनिक स्तर पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की रिपोर्टिंग करना उनकी कार्यशैली का मुख्य हिस्सा है।
पत्रकारिता का अनुभव
विनोद पालीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में 26 वर्षों का एक लंबा और व्यापक अनुभव है। वह सन 2000 से लगातार नियमित रूप से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र के साथ जुड़कर क्षेत्र में रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- कला स्नातक (B.A.)
- कला स्नातकोत्तर - लोक प्रशासन (M.A. in Public Administration / लोक प्रशासन)
