श्री दोवड़ा माताजी मंदिर की 121वीं वर्षगांठ: मूर्ति स्थापना और भजन संध्या
राजसमंद के दोवड़ा में 121वें वार्षिकोत्सव पर प्रथम भोपाजी लच्छीरामजी की छतरी व मूर्ति स्थापना और महाप्रसाद का आयोजन होगा।

ग्राम दोवड़ा के प्राचीन श्री दोवड़ा माताजी मंदिर में आयोजित होने वाले 121वें वार्षिकोत्सव के दौरान प्रथम भोपाजी लच्छीरामजी की मूर्ति स्थापना की तैयारियों का दृश्य।
ग्राम दोवड़ा में स्थित प्राचीन श्री दोवड़ा माताजी मंदिर में 121वीं वर्षगांठ महोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इस पावन अवसर पर प्रथम भोपाजी लच्छीरामजी की छतरी एवं मूर्ति स्थापना का भी भव्य आयोजन किया जा रहा है।
मंदिर प्रबंधन एवं आयोजन समिति की ओर से जानकारी देते हुए बताया गया कि यह महोत्सव फाल्गुन वद 12 व 13 को आयोजित होगा।
- कार्यक्रमों की शुरुआत शनिवार, 14 फरवरी 2026 की रात्रि में रात्रि जागरण एवं भजन संध्या से होगी, जिसमें प्रसिद्ध भारत गायक द्वारा भक्ति प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
- मुख्य आयोजन रविवार, 15 फरवरी 2026 को होगा।
- अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:30 बजे प्रथम भोपाजी लच्छीरामजी की छतरी व मूर्ति की स्थापना की जाएगी।
- इसके पश्चात दोपहर 1 बजे से महाप्रसाद का आयोजन रखा गया है।
यह संपूर्ण आयोजन श्री दोवड़ा माताजी मंदिर प्रांगण, ग्राम दोवड़ा, तहसील आमेट, जिला राजसमंद में संपन्न होगा। कार्यक्रम को लेकर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।
"आयोजकों की ओर से सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर मातेश्वरी के दर्शन लाभ लेने व कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की गई है।"
विशेष आग्रह: भोपाजी प्रेमजी गुर्जर
निवेदन: पुजारीगण –
- अमराजी, लेहरीलालजी, सोहनजी
- नारायणजी, मोहनजी, मदनजी
- मादुजी, राधाकिशन, लक्ष्मण

