ढेलाणा: समाज सेवा शिविर में विद्यार्थियों ने की सार्वजनिक जल स्रोतों की सफाई
शिविर प्रभारी संजू शर्मा के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने 'पो' (वाटर होज) और सार्वजनिक स्थलों पर श्रमदान कर सामुदायिक स्वच्छता का संदेश दिया।

ढेलाणा में आयोजित समाज सेवा शिविर के दौरान सार्वजनिक स्थलों और पशुओं के जल स्रोतों के आसपास सफाई अभियान चलाकर श्रमदान करते हुए विद्यार्थी।
भीषण गर्मी के बीच जहां राहगीरों के लिए शुद्ध एवं शीतल जल की व्यवस्था सामान्य बात मानी जाती है, वहीं मूक पशुओं के लिए पानी की “पो” (वाटर होज) भरवाना और उसे स्वच्छ बनाए रखना समाज सेवा का सबसे पुनीत कार्य माना जा रहा है। ढेलाणा में चल रहे समाज सेवा शिविर के तहत विद्यार्थियों ने शिविर प्रभारी संजू शर्मा के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थलों एवं पशुओं के जल स्रोतों की सफाई कर सामुदायिक स्वच्छता का संदेश दिया।
समाज सेवा शिविर के विद्यार्थियों ने गांव में स्थित पशुओं की “पो” (वाटर होज) के परिसर में व्यापक सफाई अभियान चलाया। इसके साथ ही उप स्वास्थ्य केन्द्र के पास स्थित हैंडपंप, पालीवाल जी के मकान के पास सार्वजनिक प्याऊ, वट वृक्ष के आसपास का क्षेत्र तथा सेलागुडा मार्ग पर बनी पशुओं की वाटर होज के आसपास सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया।
दल प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने कहा कि स्वच्छ जल से बीमारियां नहीं फैलती हैं और सामुदायिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जल स्रोतों एवं पशुओं के पानी की व्यवस्थाओं को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।
सफाई अभियान में योगेश, सुनील, सोनिया, रीना, पूजा, नीलेश, लक्ष्मी, चेतना, धर्मचंद, खुशबू, हुकमराम, किस्मत और ललिता ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों ने श्रमदान कर समाज में स्वच्छता, जल संरक्षण और पशु सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया। यह जानकारी दल प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने दी।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
