ढेलाणा भैरुनाथ मंदिर निर्माण हेतु श्रद्धालु ने की 21 लाख रुपये की घोषणा
आमेट के घोसुंडी निवासी रोशनलाल पिलोदिया ने मंदिर विकास के लिए समर्पित की राशि, ट्रस्ट पदाधिकारियों ने साफा पहनाकर किया सम्मान।

आमेट स्थित ढेलाणा भैरुनाथ मंदिर में 21 लाख रुपये के चढ़ावे की घोषणा के बाद दानदाता रोशनलाल पिलोदिया (केंद्र, नारंगी साफा) का सम्मान करते ट्रस्ट सचिव भैरुलाल कुमावत और अन्य सदस्य।
आमेट तहसील स्थित मेवाड़ के प्रमुख धार्मिक एवं प्राचीन समीपवर्ती तीर्थस्थल ढेलाणा भैरुनाथ मंदिर निर्माण को लेकर एक बड़ी घोषणा सामने आई है, जहां एक श्रद्धालु ने 21 लाख रुपये का चढ़ावा घोषित कर धार्मिक आस्था का उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।
ट्रस्ट के सचिव भैरुलाल कुमावत के अनुसार, आमेट तहसील के घोसुंडी निवासी रोशनलाल पिता नाथुलाल पिलोदिया कुमावत ने मंदिर निर्माण के लिए इक्कीस लाख रुपये की घोषणा करते हुए चढ़ावे की रसीद प्राप्त की। रोशनलाल ने पूर्व में भी ग्यारह लाख रुपये की घोषणा की थी, जिसकी राशि उन्होंने किस्तों में जमा कर दी है। इसके बाद 27 अप्रैल 2026, सोमवार को पुनः दस लाख रुपये की घोषणा की गई, जिससे कुल राशि इक्कीस लाख रुपये हो गई।
इस अवसर पर ट्रस्ट सचिव भैरुलाल कुमावत, व्यवस्थापक कैलाश सैन और किसनलाल कुमावत ने रोशनलाल पिलोदिया का साफा पहनाकर एवं उपरणा ओढ़ाकर आत्मीय सम्मान और स्वागत किया। समारोह के दौरान भैरुनाथ जी से उनके लिए सदैव आशीर्वाद बनाए रखने और हर मनोकामना पूर्ण होने की प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में मेवाड़ क्षत्रिय कुमावत समाज मुंबई के अध्यक्ष सोहनलाल पिलोदिया सहित वेणीराम, गणेशलाल, बंशीलाल कुमावत, भोपा गोपीलाल भील, पुजारी विनोद कुमार, धर्मेश सरगरा, रोशनलाल प्रजापत, धर्मेश सुथार और भंवरलाल भील सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
ढेलाणा भैरुनाथ मंदिर निर्माण के लिए की गई यह घोषणा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि क्षेत्र में मंदिर विकास कार्यों को नई गति प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखी जा रही है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
