ढेलाणा भैरुनाथ मंदिर में भादवी छट जागरण 16 सितंबर को, 17 को होगा पाती प्रसाद
ढेलाणा भैरुनाथ मंदिर में 16 सितंबर को भादवी छट रात्रि जागरण और 17 सितंबर को पाती प्रसाद होगा, भंडारे व दर्शन की विशेष व्यवस्था रहेगी।

तस्वीर में ढेलाणा भैरुनाथ मंदिर में फूलों से सजा हुआ गर्भगृह नजर आ रहा है।
ढेलाणा भैरुनाथ मंदिर में इस वर्ष भादवी छट रात्रि जागरण और पाती प्रसाद पर्व को लेकर तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मेवाड़ के प्रमुख धार्मिक तीर्थस्थलों में शामिल राजसमंद जिले के प्रख्यात ढेलाणा भैरुनाथ मंदिर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भादवी छट रात्रि जागरण पांचम बुधवार, 16 सितंबर को तथा पाती प्रसाद सातम गुरुवार, 17 सितंबर को आयोजित होगा।
मंदिर की संचालित ट्रस्ट समिति की ओर से बुधवार सायंकाल और गुरुवार को पूरे दिन भोजन प्रसाद के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। पर्व को लेकर मंदिर ट्रस्ट समिति की बैठक आयोजित हुई, जिसमें साफ-सफाई, लाइट-टेंट और भोजन व्यवस्था से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
समिति ने निर्णय लिया कि बाहर से पधारने वाले सभी श्रद्धालुओं को भोजन प्रसाद जिमाने की समुचित व्यवस्था की जाएगी। वहीं, मंदिर में दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं की कतार लगवाई जाएगी, ताकि सभी भक्तों को आराम से दर्शन करने और प्रसाद का आनंद लेने की सुविधा मिल सके।
भादवी छट पर्व की व्यवस्थाओं को लेकर आयोजित बैठक में ट्रस्ट अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, सचिव भैरुलाल कुमावत, कोषाध्यक्ष सुरेश कोठारी, संरक्षक देवीलाल कोठारी, मोहनलाल, लक्ष्मीलाल कुमावत, शंकरलाल सुथार, मांगीलाल रेगर, हंसराज, डालूलाल कुमावत, पेमालाल भील भोपा, नारायण सिंह, महेन्द्र सुथार, मांगीलाल प्रजापत, मोहनलाल भदाणीया, ललित, भैरुलाल, हीरालाल, लखमालाल, किसन चक्की, छगनलाल, नेनालाल, सोहन कुमावत, रोशन, नारायण प्रजापत, हीरालाल, शंकरलाल छितर कुमावत, केलाश सेन, किसनलार व धर्मेश सरगरा, विनोद पुजारी, शिवलाल भोपा आदि मौजूद थे।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
