मेवाड़ के प्रमुख धार्मिक तीर्थ स्थल राजसमंद जिले के ढेलाणा भैरूनाथ मंदिर में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भादवी छठ पर जागरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए सुबह से ही मंदिर पहुंचने लगे। मंदिर ट्रस्ट समिति के कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को कतारबद्ध कर दर्शन करवाए।

मंदिर परिसर में तड़के से दर्शन शुरू हुए, जो शाम तक लगातार जारी रहे। मंदिर समिति के सचिव भैरूलाल कुमावत ने बताया कि भादवी छठ पर इस बार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भैरूनाथ ट्रस्ट समिति की ओर से पूरे दो दिनों तक भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी रखी गई। इस व्यवस्था में ट्रस्ट के सदस्य, ग्रामवासी और श्रद्धालु भक्त भी सेवा में जुटे रहे।

दिनभर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आमेट थानाधिकारी रोहित कुमार के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। वहीं, सुरक्षा गार्डों ने मंदिर में श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन कराने की व्यवस्था संभाली।

इस अवसर पर अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, सचिव भैरूलाल कुमावत, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार, संरक्षक देवीलाल कोठारी, शमोहनलाल, हंसराज, रमेशचन्द्र, हीरालाल, छोगालाल, मेहन्द्र सुथार, भोपा पेमा लाल, गोपीलाल भील, सुरेश, सर्प मित्र कैलाश सेन, किशन लाल, पेमाराम, प्रकाश, गुर्जर, लादू लाल, विनोद पुजारी सहित अन्य सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।

वहीं, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल यात्रा कर भी भैरूनाथ मंदिर पहुंचे। भीलवाड़ा जिले के गोविंदपुरा गांव से करीब 70 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर करीब 100 लोगों का जत्था भेरुनाथ मंदिर पहुंचा। इस पैदल यात्रा में गोविंदपुरा के प्रहलाद कुमार कुमावत, जगदीश कुमावत, नारायण कुमावत, नारायण कुमावत, ईश्वर कुमावत, बंशीलाल कुमावत, गोपाल कुमावत, मनीष कुमावत, भगवान लाल, हृदय कुमावत, आनंद कुमावत, जमनालाल कुमावत, कैलाश चंद्र, ओमप्रकाश सहित अन्य यात्री शामिल रहे।

मंदिर पहुंचने पर मंदिर समिति के सचिव भैरूलाल कुमावत और अन्य सदस्यों ने पैदल यात्रियों का स्वागत-सत्कार किया। भादवी छठ जागरण के दौरान मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ और पैदल यात्रियों की मौजूदगी के बीच ट्रस्ट समिति, ग्रामीणों, पुलिस और सुरक्षा गार्डों ने दर्शन एवं प्रसाद व्यवस्था को संभाला।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story