खमनोर के हल्दी घाटी क्षेत्र में मेवाड़ के प्रसिद्ध भजन गायक धनराज जोशी (बड़वाई) का सड़क हादसे में निधन हो गया। भजन संध्या से लौटते समय हल्दीघाटी के पास हुए इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया।

जानकारी के अनुसार, धनराज जोशी भजन संध्या कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे, तभी हल्दीघाटी के समीप उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही मेवाड़ के वागड़, चित्तौड़, सलूंबर, मावली और राजसमन्द सहित विभिन्न क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।

धनराज जोशी अपने भजनों के माध्यम से मेवाड़ में विशेष पहचान रखते थे और उनके निधन से सांस्कृतिक जगत को गहरा आघात पहुंचा है। घटना की सूचना मिलते ही उनके चाहने वालों और सनातन समाज में शोक व्याप्त हो गया।

इस दुखद घटना पर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने भी गहरा दुःख जताया है। धनराज जोशी का आकस्मिक निधन न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे मेवाड़ क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति के रूप में देखा जा रहा है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story