ढैलाणा भैरुनाथ मन्दिर में चढ़ावा: दान पात्र और रसीदों से 34.78 लाख रुपये प्राप्त
तहसीलदार पारसमल बुनकर की मौजूदगी में खोला गया दान पात्र, नकद राशि के साथ 41 ग्राम सोना और 600 ग्राम चांदी भी भेंट स्वरूप मिली।

राजसमंद जिले के आमेट स्थित ढैलाणा भैरुनाथ मन्दिर में गुरुवार को प्रशासनिक अध्यक्ष तहसीलदार पारसमल बुनकर और ट्रस्ट सदस्यों की उपस्थिति में दान पात्र से निकली राशि की गणना की गई।
दान राशि का विवरण
- दान पात्र से प्राप्त नकद: 11 लाख बीस हजार रुपये
- ऑफिस कार्यालय रसीदों से प्राप्त: 23 लाख 76 हजार रुपये
- कुल प्राप्त नकद राशि: 34 लाख 78 हजार रुपये
स्वर्ण एवं रजत आभूषणों का चढ़ावा
दान प्रक्रिया के दौरान मंदिर में भारी मात्रा में बहुमूल्य धातुओं का चढ़ावा भी सामने आया है:
- दान पात्र से: 10 ग्राम सोने का सिक्का
- रसीदों के माध्यम से: 31 ग्राम सोना
- कुल स्वर्ण: 41 ग्राम
- चांदी: 600 ग्राम एवं अन्य वस्तु चढ़ावा भेंट स्वरूप प्राप्त हुई।
उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी
इस अवसर पर निम्नलिखित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे:
आर आई अनिता कल्यान, दुर्गा सिंह सहायक प्रशासनिक अधिकारी, अजय शर्मा, अभिषेक गुप्ता, हरिशंकर रेगर, पटवारी बलवीर सिंह, जितेन्द्र चौधरी, होम गार्ड बंशीलाल, सुमेरसिंह एवं हुकमसिंह।
मंदिर ट्रस्ट एवं गणमान्य सदस्य
मन्दिर प्रबंधन और स्थानीय समाज के सदस्य भी इस प्रक्रिया के साक्षी बने:
ट्रस्ट अध्यक्ष जगदीश पालीवाल, सचिव भैरूलाल कुमावत, कोषाध्यक्ष सुरेश कोठारी, संरक्षक देवीलाल, रामलाल कुमावत, मोहनलाल, सुरेशचन्द्र, हंसराज, लकमालाल, डालु लाल, पेमा लाल, सुखलाल, छोगालाल, हिरालाल कुमावत, शंकरलाल सुथार, धर्मचन्द, रोशन प्रजापत, रमेश पालीवाल, नारायणसिंह, मांगीलाल, मोहनलाल रेगर, किसनलाल धोबी, गोपीलाल, शिवलाल भील भोपा, विनोद पुजारी, कैलाश सेन और धर्मेश सरगरा आदि मौजूद थे।
"आमेट, मेवाड़ के प्रमुख धार्मिक तीर्थस्थल ढैलाणा भैरुनाथ मन्दिर के प्रशासनिक अध्यक्ष तहसीलदार पारसमल बुनकर सनिध्य में दान पात्र गुरुवार को खोला गया।"

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
