श्री देवरी माताजी मंदिर भगवान पुरा में दो दिवसीय यज्ञ अनुष्ठान संपन्न
आमेट के बामन टुकड़ा स्थित मंदिर में 22 जोड़ों ने दी आहुतियां, पूर्णाहुति के बाद महाप्रसादी के साथ धार्मिक आयोजन का समापन हुआ।

प्रथम दिन के धार्मिक कार्यक्रम
- माताजी के भक्त भेरूलाल दवे ने बताया कि सुबह 9 बजे माता जी के जयकारों के साथ कलश स्थापना, नवग्रह स्थापना, माता जी का अभिषेक, पूजा अर्चना और नवचंडी पाठ संपन्न हुआ।
- रात्रि को सुंदरकांड का पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया।
द्वितीय दिन: यज्ञ हवन एवं आहुतियां
दूसरे दिन प्रातः 9 बजे पंडित उमेश दिवेदी एवं जितेंद्र शर्मा के आचार्यतव विद्वान ब्राह्मणों के मंत्रोचार द्वार यज्ञ हवन अनुष्ठान शुरू हुआ।
- "इसमें करीब 22 जोड़ो के द्वारा आहुतियां दी गई।"
- दोपहर पूर्णाहुति और महा आरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
महाप्रसादी एवं जन सहभागिता
महा आरती के बाद भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें बामन टुकड़ा के आसपास सहित सभी गांव के श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी का आनंद उठाया।
आयोजक एवं हर्ष व्यक्त
इस दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के सफल आयोजन पर:
- दवे परिवार (बामन टुकड़ा व आमेट)
- निकुंभ परिवार (भगवानपुर व शांति नगर)
इन दोनों परिवारों के पुरुष, महिलाएं, बालक और बालिकाएं सहित सभी परिवार जन ने सफल आयोजन पर हर्ष व्यक्त किया।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
