आमेट। मेवाड़ के सुप्रसिद्ध राजसमंद जिले में स्थित श्री ढेलाणा भैरुनाथ मंदिर के प्रति अटूट आस्था का एक अनुपम उदाहरण सामने आया है, जहाँ एक श्रद्धालु ने मुंबई से ढेलाणा तक की करीब एक हजार किलोमीटर की दूरी 22 दिन में पैदल तय कर भगवान के चरणों में शीश नवाया। आमेट तहसील के आगरिया निवासी किशनलाल कुमावत, जो वर्तमान में मुंबई के वासीनाका चेम्बर में व्यवसाय करते हैं, ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर यह कठिन पदयात्रा की। किशनलाल ने 27 मार्च 2026 को मुंबई से प्रस्थान किया था और शनिवार सुबह वे अपने गंतव्य पर पहुँचे।

ट्रस्ट समिति के सचिव भैरुलाल कुमावत ने इस यात्रा के दौरान घटित एक विस्मयकारी वृत्तांत को साझा करते हुए बताया कि मार्ग में भक्त किशनलाल को साक्षात भैरुनाथ के चमत्कार का अनुभव हुआ। यात्रा के दौरान एक अनजान व्यक्ति के वेश में आए शख्स ने किशनलाल को हजारों रुपये की राशि प्रदान की, जिसमें पांच सौ, दो सौ, सौ, पचास, बीस और दस के नोट शामिल थे। उस अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि एक हजार किलोमीटर की लंबी यात्रा में खर्चे के लिए राशि कम पड़ने पर और उपलब्ध हो जाएगी, तथा शेष बची राशि को मंदिर की दान पेटी में डाल देना।

शनिवार सुबह जब पदयात्री किशनलाल ढेलाणा बस स्टैंड पहुँचे, तो उनके स्वागत में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। ट्रस्ट समिति एवं भैरुनाथ के भोपा द्वारा उन्हें साफा, उपरना और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात ढेलाणा गांव से मंदिर तक उन्हें डीजे की गूँज और हर्षोल्लास के साथ लाया गया। मंदिर प्रांगण पहुँचने पर स्वयं भेरुनाथ के सानिध्य में माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के संरक्षक देवीलाल कोठारी, सचिव भैरुलाल कुमावत, भोपा पेमाराम, हक्मालाल, मोहनलाल, भुरालाल, डालुलाल, हीरालाल, हजारीलाल, छोगालाल, देवीलाल, हंसराज, केसूराम सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्रद्धा और विश्वास की यह पदयात्रा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है, जो मानवीय विश्वास और ईश्वरीय कृपा के गहरे संगम को प्रदर्शित करती है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story