राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन के कार्यों को सुगमता, पारदर्शिता एवं त्वरित गति से पूर्ण करने के उद्देश्य से 12 जून से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित "शहरी सेवा शिविर" का मंगलवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। शिविर के माध्यम से नगरवासियों को विभिन्न नागरिक सेवाएं एक ही स्थान पर एकल खिड़की व्यवस्था के तहत उपलब्ध कराई गईं तथा बड़ी संख्या में लंबित प्रकरणों का निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान की गई।

शिविर के दौरान विभिन्न प्रकार के पट्टों के कुल 193 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 136 प्रकरणों का अनुमोदन कर पट्टे जारी किए गए। अपंजीकृत पट्टों को पुनर्वैध कर पंजीकरण कराने के लिए प्राप्त 31 आवेदनों में से 29 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। वहीं, बकाया एकमुश्त लीज राशि जमा कर फ्री होल्ड से लीज होल्ड एवं लीज मुक्ति प्रमाण-पत्र जारी करने के लिए प्राप्त 86 आवेदनों में से 62 का निस्तारण किया गया।

भवन निर्माण संबंधी सेवाओं के अंतर्गत भवन मानचित्र स्वीकृति के 17 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 13 आवेदन स्वीकृत किए गए। निर्माण अवधि विस्तार के 18 आवेदनों में से 16 का निस्तारण किया गया। नामांतरण के 42 आवेदनों में से 38 प्रकरणों का निस्तारण किया गया, जबकि उप-विभाजन एवं संयुक्तिकरण के प्राप्त दोनों आवेदनों का शत-प्रतिशत निस्तारण किया गया। इसके अतिरिक्त यू.डी. टैक्स के 17 प्रकरणों में से 12 प्रकरण स्वीकृत कर राशि जमा कराई गई। भू उपयोग परिवर्तन के 7 प्रकरणों में से 4 का भी निस्तारण किया गया।

शिविर के दौरान विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की गईं। विश्वकर्मा पेंशन योजना के अंतर्गत 12 आवेदन स्वीकृत किए गए। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 38 लाभार्थियों के आवेदन स्वीकृति के उपरांत संबंधित बैंकों को भेजे गए, जबकि 15 लाभार्थियों को ऋण वितरण भी किया गया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 18 पात्र आवेदकों को पीपीओ जारी किए गए।

आयोजन के अवसर पर नगर पालिका देवगढ़ के प्रशासक श्री मोहकम सिंह, तहसीलदार श्री सज्जनराम, अधिशाषी अधिकारी श्री पिन्टू लाल जाट सहित पालिका के श्री हरि सिंह, श्री धर्म सिंह (वरिष्ठ सहायक), श्री राकेश यादव (AFO), श्री नरेन्द्र कुमार सेन, श्री मनोहर लाल रेगर, श्री दिनेश कुमार जीनगर, श्री अशोक सरगरा, श्री गुमान सिंह, श्री शिवराज मीणा एवं अन्य समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने भी शिविर में सहभागिता कर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त किया।

शिविर के सफल संचालन पर प्रशासन एवं नगर पालिका ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए ऐसे प्रयास आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story