राजसमंद/देवगढ़: चोरी और नकबजनी की बढ़ती वारदातों के खिलाफ देवगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशानुसार चलाए गए विशेष अभियान के तहत 25 नवंबर को हुई एक मोबाइल दुकान में चोरी की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया।

मामला 25 नवंबर का है, जब सूरतपुरा निवासी पुरणमल पुत्र लक्ष्मण लाल सालवी ने थाना देवगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी मोबाइल दुकान का ताला रात के समय तोड़कर अज्ञात चोर मोबाइल और एसेसरीज चोरी कर ले गए। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने तुरंत अनुसंधान शुरू किया।

थाना क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक और वृत्ताधिकारी वृत्त भीम राकेश कुमार के नेतृत्व में थानाधिकारी संगीता बंजारा की अगुवाई में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार पूछताछ, मुखबिर नेटवर्क सक्रिय करने और तकनीकी साधनों का उपयोग करते हुए जांच को तेज किया।

इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन संदिग्धों—ललित सिंह (19) पुत्र नाथु सिंह रावत, तुषार सिंह (19) पुत्र त्रिलोक सिंह रावत और भरत सिंह (19) पुत्र सवाई सिंह रावत—को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने शौक और मौज के लिए रात के समय दुकानों और मकानों के ताले तोड़कर चोरी की। चोरी का माल वे औने-पौने दामों में बेचकर अपनी शौक मस्ती पूरी करते थे।

तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है, जिससे क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं का भी खुलासा होने की संभावना है। इस सफलता में थानाधिकारी संगीता बंजारा, उपनिरीक्षक अक्षय कुमार, हेड कांस्टेबल हरिराम, कांस्टेबल सुरेश कुमार, मुकेश कुमार, मोहित कुमार और दिनेश कुमार की भूमिका अहम रही।

इस गिरफ्तारी से न केवल चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी, बल्कि आम जनता में सुरक्षा की भावना को भी बढ़ावा मिलेगा। देवगढ़ पुलिस की सतत प्रयासशीलता और रणनीतिक जांच ने अपराधियों के खिलाफ एक सशक्त संदेश दिया है।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story