देवगढ़ उपखंड क्षेत्र की आजना ग्राम पंचायत के जेमा खेड़ा गांव के पास एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। लांबा देवल गांव से शुक्रवार से लापता 6 वर्षीय बालक का शव शनिवार सुबह घर के पास ही स्थित एक कुएं में तैरता हुआ मिला। इस घटना के बाद से ही पूरे गांव में शोक की लहर छा गई है।


कल दोपहर से था लापता
  • सत्यनारायण (6), पुत्र प्रभुलाल भील, निवासी लाम्बा देवल, शुक्रवार दोपहर को अचानक घर से लापता हो गया था।
  • परिजनों ने अपने स्तर पर बालक की काफी तलाश की, रिश्तेदारों और आस-पास के खेतों में ढूंढने पर भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा।
  • परिजनों ने शुक्रवार शाम को ही देवगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
  • पुलिस ने भी तुरंत कार्रवाई करते हुए बालक की तलाश शुरू कर दी थी।

सुबह कुएं में मिला शव

शनिवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक कुएं में बालक का शव तैरता हुआ देखा। इसकी सूचना तुरंत देवगढ़ पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकलवाया।


पुलिस जांच जारी
"पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर देवगढ़ अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। वहां परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवाकर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।"

परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हर पहलू से मामले की बारीकी से जांच कर रही है कि बालक कुएं तक कैसे पहुंचा।

— देवगढ़ पुलिस

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story