राजसमंद जिले की धार्मिक नगरी नाथद्वारा में रविवार की शाम श्रीनाथजी के नाम भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर बृजवासी लोधा समाज ने श्रीनाथजी के प्रति श्रद्धा और भक्ति को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया।

कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण में राजीव गांधी पंचायत राज संगठन द्वारा डिप्टी दिनेश सुखवाल का विदाई समारोह और मन्दिर मण्डल सीईओ जितेंद्र पांडे का अभिनंदन समारोह शामिल था। समारोह में स्थानीय अधिकारियों, समाजिक गणमान्य व्यक्तियों और धार्मिक प्रवक्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और भी महत्वपूर्ण बना दिया।

बालयोगी संत रामानन्द रामधुन आश्रम, प्रसिद्ध कीर्तनकार पिंकेश भाई गांधी (अहमदाबाद), बज्रवासी संघ अध्यक्ष श्यामलाल गुर्जर, राजीव गांधी पंचायतराज संगठन के अध्यक्ष अजय गुर्जर, सचिव हर्ष टांक एडवोकेट समेत कई गणमान्य अतिथियों ने उपस्थित होकर समारोह को विशेष बनाया। इसके अतिरिक्त प्रहलाद शर्मा, पीयूष त्रिपाठी, हरिवल्लभ गुर्जर, कुणाल पालीवाल, कुन्दन पालीवाल, अशोक गुर्जर, पीयूष सनाढ्य, मंयक गुर्जर, गगन पालीवाल, ओम गुर्जर, राकेश पालीवाल, मांगीलाल, अंकित पालीवाल, चन्दू भाई, बाबूलाल जागीरदार, कमलेश धाकड़, बृजवासी लोधा समाज अध्यक्ष पंकज लोधा, ओम कटारिया, गोरी शंकर, ललित लोधा, रवींद्र लोधा, राधेश्याम कटारिया, भगवानदास, अशोक, जगदीश लोधा, गोपेश सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे और अधिकारियों का अभिनंदन किया।

इस समारोह ने न केवल धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता को प्रदर्शित किया, बल्कि स्थानीय प्रशासन और समाजिक संगठनों के बीच सहयोग और सम्मान की भावना को भी उजागर किया। कार्यक्रम की भव्यता और शिष्टाचार ने इसे नाथद्वारा में स्मरणीय घटना बना दिया।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story