राजसमंद/देवगढ़: चोरी और नकबजनी की वारदातों के खुलासे के अभियान में देवगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने 25 नवंबर को हुई एक मोबाइल दुकान में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है।

मालिक पुरणमल सालवी ने थाना देवगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल और अन्य एसेसरीज चोरी कर लिए। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर गहन अनुसंधान शुरू किया।

थाना सर्कल में बढ़ती चोरी की घटनाओं को गंभीरता से देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीक और वृत्ताधिकारी भीम राकेश कुमार के निर्देशन में थानाधिकारी संगीता बंजारा ने एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने पुराने चालानशुदा अपराधियों से पूछताछ की, मुखबिरों को सक्रिय किया और तकनीकी साधनों का इस्तेमाल किया।

इस अभियान में पुलिस ने तीन संदिग्ध व्यक्तियों—ललित सिंह (19) निवासी बालातों की गवार, तुषार सिंह (19) निवासी कुकरखेड़ा, और भरत सिंह (19) निवासी बालातों की गवार को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को शौक़-मौज के लिए अंजाम देने की बात स्वीकार की।

पुलिस के अनुसार, ये आरोपी रात के समय दुकानों और मकानों के ताले तोड़कर चोरी करते और चोरी किए गए माल को कम दामों में बेचकर अपनी मौज-मस्ती करते थे। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है और उनसे गहन पूछताछ जारी है, जिससे क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की वारदातों का भी खुलासा होने की संभावना है।

इस सफलता में थानाधिकारी संगीता बंजारा, उपनिरीक्षक अक्षय कुमार, हेड कांस्टेबल हरिराम, कांस्टेबल सुरेश कुमार, कांस्टेबल मुकेश कुमार, मोहित कुमार और दिनेश कुमार की टीम का विशेष योगदान रहा।

देवगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई से न केवल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिली है, बल्कि आम नागरिकों में सुरक्षा और विश्वास की भावना भी मजबूत हुई है।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story