राजसमंद, 11 नवम्बर। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत स्वच्छता की दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर रही ग्राम पंचायत देलवाड़ा ने शनिवार को प्रशासनिक अधिकारियों को प्रभावित किया। पंचायती राज विभाग, जयपुर के संयुक्त सचिव ब्रजेश चंदोलिया ने ग्राम पंचायत देलवाड़ा का निरीक्षण किया और यहां की स्वच्छता व्यवस्था, कचरा प्रबंधन और सफाई व्यवस्था की सराहना की।

निरीक्षण के दौरान उनके साथ जिला परिषद राजसमंद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बृजमोहन बैरवा भी मौजूद रहे। संयुक्त सचिव चंदोलिया ने पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता की व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया — गलियों की साफ-सफाई, नालियों की नियमित देखरेख और कचरा संग्रहण की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामवासियों द्वारा अपनाई गई स्वच्छता आदतों और पंचायत की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि देलवाड़ा स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्यों को साकार करने की दिशा में एक प्रेरणादायी उदाहरण बन रहा है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने तालाबों की सफाई व्यवस्था और जल संरक्षण के उपायों की भी समीक्षा की। चंदोलिया ने ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को निर्देश दिए कि वे नियमित सफाई को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वच्छता को सामुदायिक आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि “गांव की सुंदरता और स्वास्थ्य का आधार उसकी स्वच्छता है, और देलवाड़ा इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।”

निरीक्षण के अंत में संयुक्त सचिव ने ग्रामीणों से अपील की कि वे गांव को न केवल स्वच्छ बल्कि आदर्श ग्राम बनाने में सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने विश्वास जताया कि ग्राम पंचायत देलवाड़ा का यह प्रयास अन्य पंचायतों के लिए भी प्रेरणा स्रोत बनेगा।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story