दिल्ली के मंत्रिमंडल का नाथद्वारा आगमन

पुष्टिमार्गीय वल्लभ संप्रदाय की प्रधानपीठ श्रीनाथजी की हवेली में दर्शन करने रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पहुँची। उदयपुर में मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ निजी कार्यक्रम में सम्मिलित होने पहुँची मुख्यमंत्री गुप्ता ने रविवार सुबह नाथद्वारा पहुँच कर प्रभु श्रीनाथजी के श्रृंगार झांकी के दर्शन किए।

परंपरानुसार स्वागत एवं समाधान

दर्शनों उपरांत अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने मंदिर परंपरानुसार उपरना, रजाई ओढ़ाकर व श्रीनाथजी का प्रशाद भेंट कर इनका समाधान किया:

  • मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता
  • शिक्षा मंत्री आशीष सुद
  • समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह
  • विधायक नवीन शर्मा

केंद्रीय मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत की उपस्थिति

इस दौरान भारत सरकार में संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत ने भी सपरिवार श्रीनाथजी के दर्शन किए, यहां उनका भी मंदिर परंपरानुसार समाधान किया गया।

उपस्थित अधिकारी एवं सेवादार

इस अवसर पर निम्नलिखित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे:

  • सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य
  • तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित
  • सीईओ जितेंद्र पांडेय
  • कलेक्टर अरुण कुमार
  • एसपी ममता गुप्ता एवं अन्य अधिकारी व सेवादार

मुख्यमंत्री का वक्तव्य

"आज श्रीनाथजी के दर्शन कर में अपने आप को सौभाग्यशाली महसूस कर रही हु, दर्शन कर बहुत शांति का अनुभव हुआ। राजस्थान त्याग व बलिदान की भूमि है ओर दिल्ली में जो राजस्थान के परिवार रहते है में सदैव उनके साथ जुड़कर काम करूंगी ये विश्वास दिलाती हूँ।"

प्रस्थान

दर्शनोपरांत मुख्यमंत्री पुनः सड़क मार्ग से उदयपुर के लिए प्रस्थान कर गई।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story