मेवाड़ के प्रमुख धार्मिक तीर्थस्थलों में शामिल श्री ढेलाणा भैरुनाथ मंदिर में शारदीय नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ 11 अक्टूबर 2026 से होगा। मंदिर में घट स्थापना के साथ धार्मिक आयोजन शुरू होंगे, जबकि 16 से 20 अक्टूबर तक पांच दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के दौरान गवरी नृत्य, राजस्थानी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भजन संध्या और जागरण सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

आमेट क्षेत्र स्थित श्री ढेलाणा भैरुनाथ मंदिर में आयोजित होने वाले शारदीय महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर ट्रस्ट समिति के सचिव भेरुलाल कुमावत ने बताया कि रविवार, 11 अक्टूबर 2026 को शाम 5:15 बजे मंदिर में घट स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही शारदीय नवरात्रि महोत्सव का आगाज होगा।

महोत्सव के तहत मंदिर परिसर में 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक पांच दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम होंगे। 16 अक्टूबर को करेड़ा की प्रसिद्ध गवरी नृत्य प्रस्तुति होगी। 17 अक्टूबर को रामु राजस्थानी राजा चंद मिलियागिरी का खेल आयोजित किया जाएगा, जबकि 18 अक्टूबर को ढेलाणा की गवरी नृत्य प्रस्तुति होगी।

महोत्सव के चौथे दिन 19 अक्टूबर को विशाल भजन संध्या आयोजित की जाएगी। इसमें प्रसिद्ध भजन गायक कलाकार डीजे किंग राजु रावल एंड पार्टी, हंसा रगिली, कॉमेडी किंग रमेश कुमावत और अंकित बाबु अपनी प्रस्तुतियां देंगे। भजन संध्या के दौरान मनमोहक भजनों और नृत्य प्रस्तुतियों के साथ जागरण का कार्यक्रम आयोजित होगा।

महोत्सव के अंतिम दिन मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को नवमी के अवसर पर मंदिर से ज्वारा विसर्जन एवं सरवर कार्यक्रम दोपहर 3:15 बजे से शुरू होगा। ज्वारा विसर्जन का भव्य आयोजन नजदीक स्थित चन्द्रभागा नदी के तट पर किया जाएगा। इसके साथ ही पांच दिवसीय मेले का समापन होगा।

मेले में आने वाले व्यापारियों के लिए मंदिर ट्रस्ट की ओर से निःशुल्क प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। हालांकि, प्लॉट लेने के लिए मंदिर ट्रस्ट से स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा। महोत्सव के दौरान मंदिर ट्रस्ट समिति की ओर से भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की जाएगी।

आयोजन की व्यवस्थाओं में ट्रस्ट अध्यक्ष जगदिश पालीवाल, सचिव भैरूलाल कुमावत, कोषाध्यक्ष सुरेश कोठारी तथा संरक्षक देवीलाल महाजन, रामलाल, मोहनलाल, हंसराज, देवीलाल, रमेश कुमावत, सुरेश सर्प मित्र, हिरालाल, लक्ष्मीलाल, हिरालाल, डालुलाल, हिरालाल, मोहनलाल कुमावत, नारायणसिह, मागीलाल रेगर, पेमा भोपा, गोपा भोपा भील, मेहन्द्र सुथार और छगनलाल सहित अन्य लोग जुटे हुए हैं। धार्मिक अनुष्ठानों, लोक संस्कृति, भजन संध्या और मेले की विभिन्न व्यवस्थाओं के साथ श्री ढेलाणा भैरुनाथ मंदिर का शारदीय महोत्सव 11 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होगा।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story