पीईईओ क्षेत्र के अधीन राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डेगाना में जुलाई के अंतिम सप्ताह में आयोजित होने वाली दो दिवसीय संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो गई हैं। प्रतियोगिता को लेकर विद्यालय के खेल मैदान की साफ-सफाई एवं ग्राउंड के नियमितीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया।

डेगाना गांव में आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में गोवल, सेलगुड़ा, खाखरमाला एवं बिकावास पंचायत के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 11 वर्ष आयु वर्ग तथा कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतियोगिता की तैयारियां विद्यालय के खेल मैदान पर प्रारंभ कर दी गई हैं।

प्रतियोगिता के दौरान खो-खो, कबड्डी, जिम्नास्टिक, 50 मीटर दौड़, 100 मीटर दौड़, 4×100 रिले दौड़, लंबी कूद के साथ साहित्य एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।

तैयारियों के दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री मनोहर लाल कुमावत, श्री सुरेन्द्र, श्री संदीप कुमार, श्री शंकर प्रजापति, श्रीमती अंजू रानी तथा गांव के सदस्य उपस्थित रहे। इस संबंध में जानकारी विद्यालय के शारीरिक शिक्षक कुलदीप खटीक ने दी।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story