आमेट (राजसमंद)। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमंद (जिला एवं सेशन न्यायाधीश) अल्का शर्मा व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजसमंद भारत भूषण पाठक के निर्देशानुसार "Transformative Tuesday" अभियान के तहत स्वामी विवेकानन्द राजकीय मॉडल स्कूल, आमेट में विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति (सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट) आमेट विजय टांक न्यायाधीश के द्वारा विद्यार्थियों के लिए साइबर सुरक्षा व सोशल मीडिया के सही उपयोग हेतु इस साइबर जागरूकता कार्यशाला को संपन्न किया गया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य निलेश कुमार एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

साइबर दुर्व्यवहार और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव

मुख्य वक्ता आमेट न्यायिक मजिस्ट्रेट विजय टांक ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि "साइबर दुर्व्यवहार आज के समय में एक गंभीर समस्या है। यह बच्चों के आत्मविश्वास, मानसिक स्वास्थ्य, पढ़ाई और सामाजिक जीवन पर बुरा असर डालता है।" उन्होंने बताया कि बच्चों के सामने साइबर दुर्व्यवहार के सामान्य रूप में फर्जी अकाउंट बनाना और पहचान की नकल करना, क्लास ग्रुप में साइबर बुलिंग, ऑनलाइन पीछा करना व निजी जानकारी मांगना आदि शामिल है।

सोशल मीडिया के खतरे और सुरक्षा के उपाय

न्यायाधीश टांक ने विद्यार्थियों को सचेत करते हुए कहा कि "विद्यार्थियों को सोशल नेटवर्किंग का उपयोग करते समय इन सभी से दूर रहना चाहिए।" कार्यशाला के दौरान स्कूल के बच्चों को सोशल मीडिया के खतरे, ऑनलाइन गेमिंग के खतरे के बारे में विस्तार से बताया गया एवं बच्चे ऑनलाइन सुरक्षित कैसे रह सकते हैं, इस पर मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही बच्चों के लिए महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।

'कोर्ट वाली दीदी' शिकायत पेटी का शुभारंभ

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान और सुझावों के लिए एक अभिनव पहल की गई। विद्यालय परिसर में "कोर्ट वाली दीदी" सुझाव/शिकायत पेटी का विधि‍वत शुभारंभ किया गया, ताकि छात्र बिना किसी डर के अपनी शिकायतें और सुझाव प्रशासन तक पहुँचा सकें।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story