खमनोर में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खमनोर की ओर से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी का जन्मदिवस अनूठे अंदाज में मनाया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बालक-बालिकाओं के साथ केक काटकर और मिठाई वितरण कर सामाजिक सरोकार का संदेश दिया गया।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष केसरसिंह गौड़ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह राजकीय चिकित्सालय खमनोर पहुंचे, जहां मरीजों, उनके परिजनों और वृद्धजनों को फल व मिठाई का वितरण किया गया। इसके बाद हॉस्पिटल परिसर और स्टेडियम में पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान गायों को दलिया और हरी घास खिलाई गई। इसके पश्चात अन्य पिछड़े वर्ग के नन्हे बालक-बालिकाओं के हाथों केक कटवाकर मिठाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने हैप्पी बर्थडे बोलकर डॉ. सीपी जोशी को शुभकामनाएं दीं।

सभी नन्हे बालक-बालिकाओं ने फोन पर डॉ. सीपी जोशी साहब को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य कुकसिंह गौड, पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम माली, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रतापसिंह पंवार, दिनेश कुमावत, कमलेश श्रीमाली, जगदीश, कमलेश सेन, सत्यनारायण, विकास, विक्रम, दुर्गासिंह, अजयसिंह मचिन्द, करणसिंह चदाणा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी खमनोर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सेवा कार्य, पौधारोपण और बच्चों की सहभागिता के माध्यम से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी का जन्मदिवस मनाया गया।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story