राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर केंद्र सरकार द्वारा बढ़ती महंगाई एवं घरेलू रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर के दामों में की गई वृद्धि के विरोध में ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी आमेट के तत्वावधान में 20 मार्च 2026 को तहसील परिसर आमेट पर विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा।

विरोध स्वरूप पुतला दहन एवं ज्ञापन कार्यक्रम

इस कार्यक्रम के दौरान केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनविरोधी नीतियों के विरोध में पुतला दहन किया जाएगा। इसके पश्चात राष्ट्रपति के नाम उपखंड अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा। आमेट ब्लॉक व नगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस विरोध प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य बढ़ती महंगाई एवं गैस की कालाबाज़ारी के विरुद्ध जनता की आवाज़ बुलंद करना है।

कांग्रेस पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता

इस धरना प्रदर्शन के कार्यक्रम में आमेट ब्लॉक क्षेत्र के प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण, सांसद प्रत्याशी, विधायक प्रत्याशी, जिला प्रभारी तथा जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। साथ ही अग्रिम संगठनों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, प्रधान, उपप्रधान, नगर निकाय चेयरमैन/वाइस चेयरमैन, ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष, पार्षदगण, मंडल अध्यक्षगण, सरपंचगण, बूथ अध्यक्षगण एवं कांग्रेस के समस्त जनप्रतिनिधिगण, पदाधिकारीगण तथा कार्यकर्तागण सम्मिलित होंगे। इस विशाल धरना-प्रदर्शन में क्षेत्र के समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं आमजन से उपस्थित होकर विरोध प्रदर्शन में भाग लेने का आह्वान किया गया है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story