कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग राजसमन्द जिला कार्यकारिणी का विस्तार, ब्लॉक और नगर अध्यक्षों की नियुक्ति
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशंसा पर राजसमन्द में नई कार्यकारिणी और ब्लॉक/नगर अध्यक्षों की नियुक्ति

राजसमन्द, राजस्थान: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग के राजसमन्द जिलाध्यक्ष सत्तार शाह ने प्रदेशाध्यक्ष एम डी चोपदार की अनुशंसा पर जिले की नवीन कार्यकारिणी का विस्तार किया। इस विस्तार में संगठन महासचिव पद पर लुकमान मोहम्मद उस्ता, उपाध्यक्ष पद पर आरिफ कुरेशी, सरताज खां पठान और मकबुल हुसैन सिंधी, जिला प्रवक्ता पद पर वहाब खांन, महासचिव पद पर शौकिन खांन पठान, सचिव पद पर रशीद मोहम्मद शोरघर, संयुक्त सचिव पद पर असरार मोहम्मद पठान, अख्तर खांन, मुस्तफा काजी, सैय्यद अख्तर अली, रंगरेज मुस्ताक, वसीम पठान, सदीक मोहम्मद मंसुरी, शौकत मोहम्मद रंगरेज तथा महासचिव पद पर आजाद शाह, फिरोज़ खांन मंसुरी, सलमा बेगम, अब्दुल रज्जाक, शौकत हुसैन रंगरेज और अस्लम मंसुरी, सचिव पद पर अशफ़ाक काजी, शब्बीर हुसैन रंगरेज, तोसिफ रज्जा सिलावट, ईलाहीबक्ष कुरैशी, जमीला बेगम, अनवर हुसैन और नईमुदीन शेख को मनोनीत किया गया।
साथ ही ब्लॉक और नगर अध्यक्षों की भी घोषणा की गई। राजसमन्द ब्लॉक अध्यक्ष पर मोईनुद्दीन शौरघर, रेलमगरा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर बाबु खांन मंसुरी, नाथद्वारा ब्लॉक अध्यक्ष पद पर फतेह मोहम्मद रंगरेज, खमनोर ब्लॉक अध्यक्ष पद पर ईशाक मोहम्मद ताजक, भीम ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मौहम्मद अस्लम, देवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष पद पर आशिक मोहम्मद शाह, आमेट ब्लॉक अध्यक्ष पद पर मोहम्मद फिरोज़ शेख़, कुंभलगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष पद पर शरीफ़ शेख, राजसमन्द नगर अध्यक्ष पद पर खलील मोहम्मद रंगरेज, सरदारगढ़ नगर अध्यक्ष पद पर आसिफ़ मोहम्मद उस्ता, देवगढ़ नगर अध्यक्ष पद पर रफीक मोहम्मद और नाथद्वारा नगर अध्यक्ष पद पर मोहम्मद ताषिफ रज़ा छीपा की नियुक्ति की गई।
इस कार्यकारिणी विस्तार और नियुक्तियों से राजसमन्द जिले में कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक विभाग की संगठनात्मक मजबूती बढ़ाने का उद्देश्य स्पष्ट होता है। यह कदम विभाग की सक्रियता, नेतृत्व सशक्तिकरण और स्थानीय स्तर पर प्रभावी राजनीतिक संचालन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
