कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजसमंद अब्दुल सत्तार शाह ने जयपुर स्थित निवास पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग एवं राजस्थान कांग्रेस कमेटी (अल्पसंख्यक विभाग) के प्रदेशाध्यक्ष जनाब एमडी चोपदार से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात संगठनात्मक दृष्टि से अहम मानी जा रही है, जिसमें जिले में कांग्रेस की स्थिति को और मजबूत करने को लेकर गंभीर चर्चा हुई।

भेंट के दौरान प्रदेशाध्यक्ष एमडी चोपदार ने अब्दुल सत्तार शाह का माला पहनाकर एवं मुंह मीठा करवाकर गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अब्दुल सत्तार शाह के नेतृत्व में राजसमंद जिले में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग को नई ऊर्जा मिलेगी और संगठनात्मक गतिविधियां और अधिक प्रभावी होंगी।

अब्दुल सत्तार शाह ने प्रदेशाध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि वे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए अल्पसंख्यक समाज को कांग्रेस से जोड़ने का कार्य पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

इस अवसर पर मो. लुकमान उस्ता, सरताज खान पठान, सिराजुद्दीन खान, हैदर अली, सोहेल मेव सहित कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह मुलाकात न केवल संगठनात्मक एकजुटता का प्रतीक बनी, बल्कि आगामी समय में राजसमंद जिले में कांग्रेस की सक्रियता और प्रभाव को लेकर सकारात्मक संकेत भी दे गई।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story