आमेटनगर। आंचलिक उच्च प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को बच्चों की खुशियों और उत्साह का रंग बिखेरते हुए बाल मेले का आयोजन किया गया। यह मेला बच्चों के मनोरंजन और उनकी रचनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया, जिसमें अभिभावकगणों की भी बड़ी भागीदारी रही।

मेले में विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न स्टाल लगाए, जिनमें पानीपुरी, भेलपुरी, सैंडविच, मसाला पापड़, राजस्थानी राबड़ी, मिनी केक, कुरकुरे, चना मसाला, पॉपकॉर्न, खिलौने, जलेबी पोहा, वड़ा पाव, कचोरी, आलू बड़ा, पास्ता और फल फ्रूट जैसे विविध व्यंजन और मनोरंजक सामग्री उपलब्ध कराई गई। स्टालों पर बच्चों और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर खरीददारी की और मेले का आनंद लिया।

इस अवसर पर संस्था प्रधान मुबारिक-अजनबी, प्रधानाध्यापक करणसिंह चौहान तथा अन्य गणमान्यजनों ने मेले का दौरा कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय स्टाफ में श्रीमती कृष्णा सुथार, मुराद बानु, श्रीमती लक्ष्मी लौहार, श्रीमती उमिशा दायमा, प्रेरणा कंवर, शिवानी पुरोहित, रूप कंवर, आईशा बानु, एवं श्रीमती सीमा सहित बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों के लिए इस उत्सव को और भी आनंदमय बनाया।

बाल मेले के आयोजन ने न केवल बच्चों के मनोरंजन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, बल्कि विद्यालय और अभिभावकों के बीच आपसी तालमेल और सामुदायिक जुड़ाव को भी मजबूत किया। इस प्रकार के आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आए।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story