आमेट, राजस्थान। राज्य के शैक्षिक और सामाजिक विकास में योगदान देने वाली संस्था राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के तत्वाधान में आमेट के स्थानीय संघ कार्यालय में मांडल स्कूल के समीप एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नन्हे स्काउट गाइड को सेवा, परोपकार और पर्यावरण संरक्षण के संदेश से अवगत कराना था।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर बालदी थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय सीबीईओ नारायण सिंह राव ने की। कार्यक्रम में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के सीईओ सुनील कुमार सोनी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शिव चरण सिंह चौहान, दिनेश चंद्र वैष्णव, और ज्योति जीनगर, प्रधानाचार्य, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय आमेट, उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का औपचारिक स्वागत स्थानीय संघ की ओर से अतिथियों को उपर्णा पहनाकर किया गया। इसके पश्चात स्थानीय संघ सचिव गिरिराज डाकोत ने अतिथियों का शब्द सुमनों द्वारा अभिनंदन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीबीईओ नारायण सिंह राव ने स्थानीय संघ की विविध गतिविधियों और स्काउट गाइड की विभिन्न पहलुओं की जानकारी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को दी।

मुख्य वक्ता के रूप में सीईओ सुनील कुमार सोनी ने स्काउट गतिविधियों की व्यापकता और 19वीं राष्ट्रीय जंबूरी में भाग लेने वाले बालक-बालिकाओं के प्रदर्शन की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार स्काउट गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक चेतना और संगठनात्मक कौशल विकसित होता है।

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामेश्वर बालदी ने अपने संबोधन में कहा कि राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जैसी संस्थाएं बच्चों में सेवा, समर्पण और परोपकार की भावना विकसित करती हैं। उन्होंने बच्चों को शिक्षा और स्काउट गतिविधियों में संतुलन बनाए रखने का मार्गदर्शन दिया और कहा कि प्रत्येक स्काउट गाइड को अपने लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। बालकों का सर्वांगीण विकास और स्वावलंबन, इस संस्था की प्रमुख विशेषता है।

इस अवसर पर स्थानीय संघ को विशेष सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान भी किया गया। ओलना का खेड़ा सरपंच दिनेश वैष्णव द्वारा स्थानीय संघ को माइक सेट प्रदान करने के लिए प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। इसके अतिरिक्त, प्रशिक्षण केंद्र के समतलीकरण हेतु सरपंच शिव चरण सिंह चौहान ने सहयोग की घोषणा की और उन्हें भी स्थानीय संघ की ओर से प्रतीक चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन गहरी लाल रेगर ने किया। इस दौरान स्काउट एवं शिक्षक टीम के सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें गौरी शंकर पारीक, कुलदीप पारीक, सुरेंद्र कुमार, अरविंद बिश्नोई, कुलदीप खटीक, अशोक त्रिपाठी, कृपाल सिंह परिहार, देवराज देशांतरि, गर्विता पारीक, माहिरा खान, तेजस्विनी शक्तावत और ज्योति शामिल थे। अंत में स्थानीय संघ सचिव गिरिराज डाकोत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

यह आयोजन न केवल बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाने में सफल रहा, बल्कि स्थानीय संघ और भामाशाहों के सहयोग से शिक्षा एवं विकास के क्षेत्र में सामुदायिक सहभागिता की नई मिसाल भी पेश की।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

Mubarik Ajnabi, Rajsamand

नाम: मुबारिक-अजनबी

वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)

कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)

अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव

परिचय एवं कार्यक्षेत्र 

मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

बीट (मुख्य विषय)

  • विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
  • नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।

Next Story