चारभुजा गैस एजेंसी आमेट के 1456 गैस कनेक्शन अब गढबोर स्थानांतरित
आमेट के 1456 उपभोक्ताओं के कनेक्शन आपसी सहमति से गढबोर की छोगाला श्याम इन्डेन एजेंसी में शिफ्ट किए गए, जिससे बुकिंग और डिलीवरी में सुगमता होगी।

चारभुजा गैस एजेंसी आमेट के 1456 गैस कनेक्शन छोगाला श्याम इन्डेन गेस एजेंसी गढबोर मे स्थानान्तरण करने का निर्णय लिया गया है। आमेट स्थित चारभुजा गैस सर्विस आमेट पर पंजीकृत गढबोर (चारभुजा) तहसील के 1456 गैस उपभोक्ता अब एजेंसी की आपसी सहमति से अपनी निकटतम गैस एजेन्सी छोगाला श्याम इन्डेन ग्रामीण वितरक गढबोर (चारभुजा) पर स्थानान्तरित कर दिये गये है।
स्थानांतरण से लाभान्वित क्षेत्र और पंचायतें
इस प्रक्रिया के तहत पंचायत गढबोर, सेवंत्री, झीलवाडा, मानावतो का गुडा, टाडावाडा, अन्टालिया और कुम्भलगढ मे से केलवाडा, मजेरा, रिछेड आदि ग्राहको के गैस कनेक्शन स्थानान्तरण छोगाला श्याम इन्डेन ग्रामीण गढबोर में वितरक कर दिए गए हैं। आमेट और गढबोर तहसील के इन 1456 उपभोक्ताओं को अब गैस सेवाओं के लिए लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं होगी।
प्रबन्धक द्वारा आधिकारिक जानकारी और बुकिंग प्रक्रिया
उक्त जानकारी चारभुजा गैस सर्विस आमेट के प्रबन्धक दिनेश चन्द्र दाधीच ने देते हुए बताया कि "अब सभी गैस उपभोक्ता अपनी गैस बुकिंग छोगाला श्याम इन्डेन ग्रामीण वितरक गढबोर पर करवा कर सुगमता से अपने गैस सिलेण्डर प्राप्त कर सकेंगे।" एजेंसी की आपसी सहमति से किए गए इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके निवास स्थान के निकट सुगमता से गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाना है।

Mubarik Ajnabi, Rajsamand
नाम: मुबारिक-अजनबी
वर्तमान पद: प्रतिनिधि (प्रातःकाल, आमेट)
कार्यक्षेत्र: आमेट, जिला राजसमन्द (राजस्थान)
अनुभव: 25 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव
परिचय एवं कार्यक्षेत्र
मुबारिक-अजनबी राजस्थान के राजसमन्द जिले के आमेट तहसील क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं। वर्तमान में वह 'प्रातःकाल' के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत हैं। वह आमेट तहसील और उसके आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से नियमित रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
बीट (मुख्य विषय)
- विशेष कवरेज: आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की विशेष रिपोर्टिंग।
- नियमित कवरेज: स्थानीय राजनीति, प्रशासन, कानून-व्यवस्था, सरकारी विभागों की कार्यप्रणाली और जनहित से जुड़े अन्य मुद्दे।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
एम.ए. (M.A.) - कला स्नातकोत्तर की डिग्री।
