राजसमंद, 11 नवम्बर।

जनजातीय अस्मिता और सांस्कृतिक गौरव को नई ऊंचाई देने वाले जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर राजसमंद जिले में आयोजित कार्यक्रमों ने विद्यार्थियों में जोश और आत्मगौरव की लहर भर दी। जनजाति गौरव वर्ष के अवसर पर जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की ओर से जिले के आवासीय विद्यालयों एवं आश्रम छात्रावासों में भाषण, निबंध और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय उत्साह और प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रमों का आरंभ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने अपने विचारों के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, उनके संघर्ष और आदिवासी समाज के उत्थान हेतु किए गए योगदान को जीवंत कर दिया। चित्रकला प्रतियोगिता में नन्हे कलाकारों ने रंगों के माध्यम से बिरसा मुंडा के जीवन दर्शन को सुंदर रूप में उकेरा, वहीं निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उनके प्रेरक जीवन से समाज को सीख लेने का संदेश दिया।

अधिकारियों ने इस अवसर पर कहा कि ऐसे आयोजन न केवल विद्यार्थियों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि उन्हें अपने गौरवशाली इतिहास और जनजातीय नायकों के संघर्ष से भी जोड़ते हैं। यह प्रयास जनजातीय विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सांस्कृतिक गर्व और राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर चलने और समाज सेवा के मार्ग को अपनाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन ने जनजातीय गौरव और सांस्कृतिक एकता का सशक्त संदेश दिया, जो आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

Rahul Acharya, Rajsamand

Rahul Acharya, Rajsamand

नाम: राहुल आचार्य

वर्तमान पद: संवाददाता

कार्यक्षेत्र: राजसमंद (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, क्राइम (अपराध) और बेसिक जनरल खबरें

परिचय 

राहुल आचार्य राजसमंद क्षेत्र के संवाददाता हैं। वह मुख्य रूप से स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था, अस्पताल, पुलिस कार्रवाई, अपराध और क्षेत्र से जुड़ी सभी बुनियादी सामान्य खबरों (बेसिक जनरल न्यूज) की नियमित ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव

राहुल आचार्य को मीडिया क्षेत्र का व्यावहारिक अनुभव है। वह इंडिया न्यूज़ (India News) चैनल के साथ 1 साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं और वर्तमान में 'प्रातःकाल' के साथ जुड़कर राजसमंद क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने अपनी शिक्षा में स्नातक (Graduation) की डिग्री हासिल की है।

Next Story